Bareilly Usurper Case Update : पति के आत्महत्या करने के बाद खौफ में पत्नी, पुलिस को बुलाने के बाद भी नहीं पहुंची थाने

Bareilly Usurper Case Update सुभाषनगर के रहने वाले सेल्समैन संजीव कुमार शर्मा ने शनिवार को खुदकुशी कर ली। पत्नी ने सूदखोर व डिस्ट्रीब्यूटर को इसका जिम्मेदार ठहराया। बकायदा सूदखोर व डिस्ट्रीब्यूटर के नाम भी लिए।अब पति के गुजरने के बाद सेल्समैन की पत्नी को परिवार का डर सता रहा है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 01:25 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 01:25 PM (IST)
Bareilly Usurper Case Update : पति के आत्महत्या करने के बाद खौफ में पत्नी, पुलिस को बुलाने के बाद भी नहीं पहुंची थाने
Bareilly Usurper Case Update : पति के आत्महत्या करने के बाद खौफ में पत्नी

बरेली, जेएनएन। Bareilly Usurper Case Update :सुभाषनगर के रहने वाले सेल्समैन संजीव कुमार शर्मा ने शनिवार को खुदकुशी कर ली। पत्नी ने सूदखोर व डिस्ट्रीब्यूटर को इसका जिम्मेदार ठहराया। बकायदा, सूदखोर व डिस्ट्रीब्यूटर के नाम भी लिए।अब पति के गुजरने के बाद सेल्समैन की पत्नी को परिवार का डर सता रहा है। अंदाजा लगा सकते हैं कि आरोप लगाने वाले स्वजन सुभाषनगर पुलिस के बुलाने के बाद भी रविवार को थाने नहीं पहुंचे। लिहाजा, पुलिस को स्वजनों पर सूदखाेर व डिस्ट्रीब्यूटर के दबाव की आशंका है। ऐसे में पुलिस हर बिंदु पर जांच में जुटी हुई है।

सेल्समैन संजीव कुमार शर्मा सुभाषनगर के मणिनाथ स्थित विकासनगर विश्वनाथपुरम में परिवार संग रहते थे। शुक्रवार देररात उनकी अचानक से तबियत बिगड़ी तो शनिवार सुबह-सुबह स्वजन ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। सुबह दस बजे संजीव की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर की संभावना जताई गई थी। आंते चिपकी पाई गई थी जिसके चलते विसरा सुरक्षित रख लिया गया था। इधर, संजीव की पत्नी सोनी ने बदायूं रोड के रहने वाले सूदखोर अरुण व डिस्ट्रीब्यूटर सुनील व अविनाश को पति की मौत का जिम्मेदार ठहराया था।

बताया था कि पति बिस्किट के डिस्ट्रीब्यूटर सुनील और अविनाश के एक लाख रुपये चाहता था। वहीं सूदखाेर अरुण से उसने पचास हजार रुपये दो साल पूर्व लिया था। सूदखाेर को उसने मूलधन वापस कर दिया था। वाबजूद वह दोगुनी से अधिक रकम बकाया होने की बात कर रकम के लिए पति को परेशान करता था। मौत के दो दिन पूर्व सूदखोर व डिस्ट्रीब्यूटर ने संजीव को रोका था और रकम न देने पर बाइक छीनने की बात कही थी। इसी के बाद संजीव ने घातक कदम उठा लिया।

एसएसआइ सुभाषनगर जोखन यादव ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। पीड़ित स्वजन को बुलाया गया था। लेकिन वह नहीं आए।

chat bot
आपका साथी