Bareilly Traffic News : बरेली के ईंट पजाया चौराहे व श्यामगंज पुल के बीच फंसा ट्रक, 15 घंटे लगा रहा जाम

Bareilly Traffic News हादसे के बाद ईंट पजाया चौराहे व श्यामगंज पुल के बीच ट्रक फंस गया। ट्रक पर बजरफुट लदा हुआ था। चौराहे व पुल के बीच फंसे ट्रक को रात में हटवाने की सुध नहीं ली गई।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 02:47 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 02:47 PM (IST)
Bareilly Traffic News : बरेली के ईंट पजाया चौराहे व श्यामगंज पुल के बीच फंसा ट्रक, 15 घंटे लगा रहा जाम
Bareilly Traffic News : बरेली के ईंट पजाया चौराहे व श्यामगंज पुल के बीच फंसा ट्रक

बरेली, जेएनएन। Bareilly Traffic News : हादसे के बाद ईंट पजाया चौराहे व श्यामगंज पुल के बीच ट्रक फंस गया। ट्रक पर बजरफुट लदा हुआ था। चौराहे व पुल के बीच फंसे ट्रक को रात में हटवाने की सुध नहीं ली गई। नतीजा यह हुआ कि बुधवार को पूरा शहर जाम के झाम से जूझा। 15 घंटे ईंट पजाया से श्यामगंज पुल तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। आस-पास की गलियों में तक जाम की स्थिति रही।

ट्रक को हटाने के लिए बुधवार को दिनभर कार्य चलता रहा। पुलिस के मुताबिक, ट्रक की कमानी टूट गई थी। ब्रेक भी फेल हो गए थे। लिहाजा, उसे खाली कराकर हटाने के अलावा कोई विकल्प न था। ट्रक में लदी बजरफुट ट्रालियों में पलटी कराई गई। इस दौरान जाम लगना शुरू हो गया। देखते ही देखते श्यामगंज पुल दोनों ओर से पूरी तरह से जाम हो गया। ईंट पजाया से श्यामगंज तक सिर्फ वाहनों की कतारें लगी रही।

जाम के बीच बारिश भी शुरू हो गई लेकिन, कोई विकल्प न होने के चलते लोग जाम से जूझते रहे। जाम से बचने के लिए राहगीरों ने मुख्य मार्ग से सटे संपर्क मार्गाें से निकलने की कोशिश की तो यहां भी जाम लग गया। गलियों से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। इधर, श्यामगंज रोड पर जाम का असर कुतुबखाना रोड पर दिखा। जाम से बचने के लिए लोग कुतुबखाना होकर निकलने लगे तो यहां भी गाड़ियों के पहिए थमते नजर आए।

chat bot
आपका साथी