Bareilly Tourism Accommodation Rohila Hotel News : निजी कंपनी संभालेगी बरेली के रोहिला होटल की कमान, रमाडा होटल होगी अब नई पहचान

Bareilly Tourism Accommodation Rohila Hotel News पर्यटन आवास गृह यानी बरेली के रोहिला होटल आखिरकार निजी हाथों में चला ही गया। गांधी उद्यान के पास स्थित आलिशान होटल की नई पहचान होटल रमाडा होगी। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड का रोहिला हाेटल घाटे में चल रहा था।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 04:51 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 04:51 PM (IST)
Bareilly Tourism Accommodation Rohila Hotel News : निजी कंपनी संभालेगी बरेली के रोहिला होटल की कमान, रमाडा होटल होगी अब नई पहचान
निजी कंपनी संभालेगी बरेली के रोहिला होटल की कमान, रमाडा होटल होगी अब नई पहचान

बरेली, जेएनएन। Bareilly Tourism Accommodation Rohila Hotel News :पर्यटन आवास गृह यानी बरेली के रोहिला होटल आखिरकार निजी हाथों में चला ही गया। गांधी उद्यान के पास स्थित आलिशान होटल की नई पहचान होटल रमाडा होगी। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड की इकाई रोहिला मोटल (पर्यटक आवास गृह) कोविड की दो लहरों में घाटे में चल रहा था।

लखनऊ गोमतीनगर के राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन पर्यटन भवन ने विभाग के पांच होटलों को चलाने के लिए उद्यमियों को आमंत्रित किया। इसमें बरेली गांधी उद्यान के पास स्थित रोहिला पर्यटक आवास गृह, गढ़ मुक्तेश्वर पर्यटक आवास गृह, झांसी पर्यटक आवास गृह, पर्यटक आवास गृह दिल्ली-मुरादाबाद रोड और पर्यटक आवास गृह आगरा शामिल रहे। सात अप्रैल को ई-टेंडर आमंत्रित किए थे। इस दौड़ में कई होटल कंपनी सामने आईं।

इसकी तकनीकी बिड खुलने पर बरेली के रोहिला होटल के लिए रमाडा होटल्स ने सबसे अच्छी बोली लगाई। अब फाइनेंसियल बिड खुलनी है। बता दें कि रमाडा होटल्स गांधी उद्यान के पास एक और होटल बना रहे हैं। यह पर्यटन विभाग का एकमात्र होटल बरेली में रहा है। इसी परिसर में पर्यटन विभाग का कार्यालय भी स्थित है। इसके साथ ही आगरा, झांसी और गढ़ मुक्तेश्वर के पर्यटन विभाग के गेस्ट हाउस भी निजी कंपनियों के हाथों में चले गए हैं।

संक्रमण की वजह से पूरी होटल इंडस्ट्री नुकसान में है। लखनऊ निदेशायल ने पर्यटन विभाग के आवास गृह के लिए फाइनेंसियल बिड में रमाडा होटल का नाम खुल गया है। - मनोज वर्मा, मैनेजर रोहिला होटल

लखनऊ निदेशायल में तकनीकी बिड हुई है। हमें ज्यादा जानकारी नहीं भेजी गई। निजी हाथाें में पर्यटन विभाग के होटल जाने का असर आने वाला समय बताएगा। - ब्रजपाल सिंह, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी बरेली 

chat bot
आपका साथी