Bareilly Today Horoscope : आर्थिक उन्नति के लिए अत्यंत लाभकारी है आज शिव और सिद्धि योग, जानिए क्या कहते हैं सितारे

Bareilly Today Horoscope बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा कन्या राशि में मध्यान्ह 204 तक रहेगा उपरांत तुला राशि में गोचर करेगा। यानी दोपहर तक पांचवें भाव और दोपहर के बाद छठे भाव में आ जाएगा ।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sat, 17 Jul 2021 09:48 AM (IST) Updated:Sat, 17 Jul 2021 09:48 AM (IST)
Bareilly Today Horoscope : आर्थिक उन्नति के लिए अत्यंत लाभकारी है आज शिव और सिद्धि योग, जानिए क्या कहते हैं सितारे
Bareilly Today Horoscope : आर्थिक उन्नति के लिए अत्यंत लाभकारी है आज शिव और सिद्धि योग

बरेली, जेएनएन। Bareilly Today Horoscope :  बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा कन्या राशि में मध्यान्ह 2:04 तक रहेगा उपरांत तुला राशि में गोचर करेगा। यानी दोपहर तक पांचवें भाव और दोपहर के बाद छठे भाव में आ जाएगा । ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा के मुताबिक पंचम भाव और छठे भाव का चंद्रमा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बेहद ही लाभदायक और उन्नति कारक होता है। आज सौंदर्य प्रसाधन, कागज, प्रिंटिंग प्रेस, शिक्षा से जुड़े लोगों को बहुत ही फायदेमंद होगा। ग्रहों के गोचर का लाभ मेष व मकर राशि के जातकों को मिलेगा। वृष व मीन के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व मकर राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आज शिव और सिद्धि यह दोनों योग रहेंगे, इन दोनों योगों को अत्यंत मंगलकारी माना जाता है। आर्थिक उन्नति के लिए शनि चालीसा का पाठ करें, शनि संबंधित वस्तुओं का दान भी करें। रोग शांति के लिए पत्थर का सुरमा अपने उपर से 11 बार शनि देव का नाम लेकर उतारे और पीपल के वृक्ष की जड़ में गाड़ दें।

आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2078

शाके - 1943

मास - आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष

दिन - शनिवार

तिथि - अष्टमी तिथि

नक्षत्र - चित्रा नक्षत्र

योग - शिवयोग प्रातः 7:22 तक उपरांत सिद्धि योग

करण -विष्टिभद्र करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

शुभ का चौघड़िया प्रातः 7:10 से 8:53 तक

चर, लाभ, अमृत, का चौघड़िया मध्यान्ह 12:18 से शाम 5:27 तक

लाभ का चौघड़िया रात्रि 7:09 से 8:27 तक

आज का राशिफल

मेष- आज चन्द्रमा का खष्ठम गोचर संघर्षपूर्ण है। व्यवसाय में किसी विशेष कार्य को लेकर तनाव हो सकता है। गुरु व मंगल आपकी राजनैतिक योजनाएं सफल करेंगे। सफेद रंग शुभ है।

वृष- राशि स्वामी शुक्र व मंगल गोचर के कारण जॉब में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। पीला रंग शुभ है। बिजनेस में सफलता मिलेगी। तिल का दान करें।

मिथुन- आज जॉब में सफल रहेंगे। बैंकिंग व मीडिया कॅरियर में प्रोमोशन संभावित है। कन्या व मकर राशि के मित्र से लाभ होगा। हरा रंग शुभ है।

कर्क- व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। गुरु प्रधान मीन व मंगल प्रधान मेष राशि के मित्रों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। व्यावसायिक यात्रा की योजना फलीभूत होगी। पीला रंग शुभ है।

सिंह- बैंकिंग व मीडिया से संबद्ध लोग जॉब में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। हरा रंग शुभ है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।

कन्या- बहुत दिनों से रुका पूर्ण होगा। चन्द्रमा का इस राशि में गोचर जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ प्रदान करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। बैगनी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

तुला- आज जॉब में संघर्ष की स्थिति होगी। जॉब में मेष व कन्या राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ की संभावना रहेगी।सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।

वृश्चिक- चन्द्रमा आज एकादश है। व्यवसाय में सफल रहेंगे। जॉब में किसी नए पद की प्राप्ति को लेकर उत्साह होगा। नारंगी रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

धनु- चन्द्रमा का दशम गोचर कर्मयोगी बना सकता है। व्यवसाय में संघर्ष के बाद सफलता है। रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ लाभदायक है।

मकर- बिजनेस में सफलता मिलेगी। चन्द्रमा का नवम गोचर लाभप्रद है। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। गुरु व चन्द्रमा धन प्रदान कर सकते हैं। आसमानी रंग शुभ है।

कुंभ- शनि व चन्द्रमा आपके व्यावसायिक सोच को विस्तार देंगे। शिक्षा में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से कष्ट मिल सकता है। हनुमानबाहुक का पाठ करें। नीला रंग शुभ है।

मीन- चन्द्रमा का सप्तम गोचर शुभ है। जॉब में प्रोमोशन का मार्ग खुल सकता है। कुम्भ का गुरु व मकर का शनि अनुकूल है। बिजनेस से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। नारंगर रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। 

chat bot
आपका साथी