Bareilly Today Horoscope : शिक्षा से जुडे़ लोगों को आज होगा खास फायदा, जानिए क्या कहते है सितारे

Bareilly Today Horoscope बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा मिथुन राशि में गतिशील है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा बताते है कि द्वितीय चंद्रमा शुभ फलदायक एवं उन्नति कारक माना गया है ऐसे में बरेली के सभी कारोबारियों के द्वितीय चंद्रमा लाभदायक और उन्नति कारक होगा।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 09:52 AM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 09:52 AM (IST)
Bareilly Today Horoscope :  शिक्षा से जुडे़ लोगों को आज होगा खास फायदा, जानिए क्या कहते है सितारे
Bareilly Today Horoscope : शिक्षा से जुडे़ लोगों को आज होगा खास फायदा, जानिए क्या कहते है सितारे

बरेली, जेएनएन। Bareilly Today Horoscope : बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा मिथुन राशि में गतिशील है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा बताते है कि द्वितीय चंद्रमा शुभ फलदायक, एवं उन्नति कारक माना गया है, ऐसे में बरेली के सभी कारोबारियों के द्वितीय चंद्रमा लाभदायक और उन्नति कारक होगा। खास करके शिक्षा से जुड़े व्यक्तियों के लिए विशेष तौर पर फायदेमंद साबित होगा, साथ ही मिथुन, वृश्चिक और मकर राशि वालों के लिए सर्दी जुकाम की शिकायत हो सकती है।

इसलिए ठंड से बचने के लिए प्रयास करते रहना चाहिए। प्रशासन की विकास कार्यों को गति में तेजी होगी। साथ ही आज दशमी तिथि है जो पूर्ण तिथि है अब प्रीति योग पढ़ने से आज की सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होगी नौकरी/व्यवसाय उन्नति के लिए सफेद कपड़ा, चीनी, दूध किसी कन्या को दान करें। रोग शांति के लिए शिवलिंग पर दूध, काले तिल और बेलपत्र चढ़ाएं।

आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2077

शाके - 1942

मास - माघ मास, शुक्ल पक्ष

दिन - सोमवार

तिथि - दशमी तिथि

नक्षत्र - मृगशिरा नक्षत्र प्रातः 10:56 तक उपरांत आद्रा नक्षत्र

योग - प्रीति योग

करण - गर करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

अमृत का चौघड़िया प्रातः 6:45 से 8:11 तक

शुभ का चौघड़िया प्रातः 9:36 से 11:01 तक

चर लाभ अमृत का चौघड़िया मध्यान्ह 1:51 से शाम 7:41 तक

आज का राशिफल

मेष- दोस्त और पारिवारिक मित्र आपका उत्साह बढ़ाएंगे। आज किए गए निवेश काफी फायदेमंद साबित होंगे, लेकिन आपको भागीदारों से विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आज सोच समझकर कदम बढ़ाने की जरूरत है। पैसा अचानक आपके पास आएगा, जो आपके खर्चा और बिल आदि को संभाल लेगा। आपकी और आपके जीवनसाथी के दरमियान कोई अजनबी नोकझोंक की वजह बन सकता है। इत्र का इस्तेमाल करने से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

वृषभ - अपने जीवन साथी के साथ मिलकर आज आप भविष्य के लिए कोई आर्थिक योजना बना सकते हैं। और उम्मीद है कि योजना सफल भी होगी। शारीरिक बीमारी के सही होने की काफी संभावनाएं हैं। इसके चलते आप शीघ्र ही खेलकूद में हिस्सा ले सकते हैं। सफेद मिष्ठान्न खाने और खिलाने से स्वास्थ्य और बेहतर होगा।

मिथुन - आज के दिन आप धन से जुड़ी समस्या के कारण परेशान हो सकते हैं, इसके लिए आपको अपने किसी विश्वासपात्र से सलाह लेनी चाहिए। किसी भी विवाद को ज्यादा तूल देने की बजाय उसे दोस्ताना तरीके से हल करने की कोशिश करें। गर्भवती महिलाओं के लिए अतिरिक्त सावधान रहने की जरूरत है ।आज आप अपने जीवन साथी के साथ प्यार की बारिश महसूस कर सकते हैं। भगवान भास्कर के पूजा लाभदायक साबित होगी।

कर्क - आप उन योजनाओं में निवेश करने से पहले दो बार सोचे, जो आज आपके सामने आई है। बुजुर्ग रिश्तेदार अपनी बेजा मांगों से आपको परेशान कर सकते हैं। इस राशि के कारोबारी आज किसी करीबी की गलत सलाह के कारण परेशानी में आ सकते हैं। जॉब करने वाले जातकों को आज कार्य क्षेत्र में सोच समझकर चलने की जरूरत है। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएं। भोजन में पीली वस्तुओं का सेवन करने से लाभ होगा।

सिंह - अपने गुस्से पर काबू रखें, और ऑफिस में सब के साथ ढंग से व्यवहार करें, अगर आज आप ऐसा नहीं करते तो, आपकी जॉब भी जा सकती है, और आर्थिक की स्थिति खराब होगी। आज आप की कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफी सराहना मिलेगी। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। जीवनसाथी का आत्म केंद्रित व्यवहार आप को नागवार गुजरेगा। गंगा जल को घर में छिड़कना पारिवारिक जीवन में सुख शांति देगा।

कन्या - किसी भी खर्ची ले काम या योजना में हाथ डालने से पहले ठीक तरह से सोच विचार कर लें। यात्रा के मौके को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए, लेकिन आज के दिन विवाहित शुक्र और मंगल एक दूसरे में घुल जाएंगे ।आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान काम काज मिलकर आपको आराम के लिए काफी वक्त देंगे। आज कुछ ऐसा करने की जरूरत है, जिससे कमाई में इजाफा हो। जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा, और मददगार साबित होगा। घर से बाहर माथे पर केसर का तेल लगाकर निकले लाभ होगा।

तुला - दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। पड़ोसियों से झगड़ा आपका मूड खराब कर सकता है, लेकिन अपना आपा न खोए, इससे आग और भड़क सकती है। सबसे अच्छा रिश्ता बनाए रखने की कोशिश करें। प्यार ,उम्मीद ,सहानुभूति, आशावादीऔर निष्ठा जैसी सकारात्मक भावनाओं को अपनाने के लिए खुद को प्रोत्साहित करें। हालात खुद पर खुद सकारात्मक तरीके से उभर आएंगे। पीला रुमाल जेब में रखें दिन और बेहतरीन होगा।

वृश्चिक - व्यापारियों को आज व्यापार में घाटा हो सकता है, और अपने व्यापार को बेहतर बनाने के लिए आपको पैसा खर्च करना पड़ सकता है। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा। आज अपने कीमती समय का सही इस्तेमाल करने की जरूरत है। पड़ोसियों का दखल शादीशुदा जिंदगी में दिक्कत पैदा कर सकता है। आपकी इच्छा शक्ति को प्रोत्साहन मिलेगा। आप पेचीदा हालात से निकलने में कामयाब रहेंगे। भावुक फैसला लेते वक्त अपनी तार्किकता ना छोड़ें। गाय को हरा चारा खिलाना लाभकारी होगा।

धनु - पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे शांत दिन का लुफ्त ले। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आए, तो उन्हें नजरअंदाज करें, और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग ना करने दें। खुशनुमा दिन के लिए मानसिक तनाव और झंझटो से बचें। आप अच्छा पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप पारंपरिक तौर पर निवेश करें। देवी को अनार चढ़ाने से लाभ होगा।

मकर - आज के दिन आपको शराब जैसे मादक तरल का सेवन नहीं करना चाहिए। नशे की हालत में आप कोई कीमती सामान खो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आज आप अपने काम में प्रगति देखेंगे। अपने जीवन साथी के मामले में गैर जरूरी टांग से टांग अड़ाने से बचें। अपने काम से काम रखना बेहतर होगा। भोलेनाथ की पूजा आराधना लाभकारी साबित होगी।

कुम्भ - आज नए करार फायदेमंद दिख रहे हैं, लेकिन उम्मीद के मुताबिक लाभ नहीं पहुंचाएंगे, इसलिए निवेश करते समय जल्दबाजी में निर्णय ना लें। आपको सच्चे अर्थों में धर्म व आध्यात्मिकता की ओर जाना चाहिए। आज आपके पास अपनी सेहत और लुक्स से जुड़ी चीजों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय रहेगा। वैवाहिक जीवन के लिए ऊर्जा का स्तर बढ़िया है। शिवलिंग पर काले तिल अर्पण करें लाभ होगा।

मीन - बिना किसी अनुभवी शख्स की सलाह से आज ऐसा कोई भी काम ना करें, जिससे आपको आर्थिक हानि हो। सबकी परेशानियों पर गौर करें, जिससे समस्याओं पर समय रहते काबू पाया सके। दूसरों की दखलअंदाजी गतिरोध पैदा कर सकती है। दिन की शुरुआत आप योग ध्यान से कर सकते हैं, ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा, और सारे दिन आप में ऊर्जा रहेगी। जीवनसाथी खुद को दरकिनार महसूस कर सकता है। जिसका इज़हार शाम को होना मुमकिन है। इष्ट देव की पूजा बेहद लाभकारी होगी। 

chat bot
आपका साथी