Bareilly Today Horoscope : मेष, मिथुन सहित चार राशियों पर चंद्रमा बरसाएगा कृपा, जानिए क्या कहते हैं सितारे

Bareilly Today Horoscape बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा मध्यान्ह 1234 पर कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा जो कि सूर्य की राशि है। चौथा चंद्रमा मित्र राशि में बैठकर ज्वेलरी अन्न कॉस्मेटिक तांबा और शिक्षा से जुड़े लोगों को फायदा देगा।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 09:49 AM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 09:49 AM (IST)
Bareilly Today Horoscope : मेष, मिथुन सहित चार राशियों पर चंद्रमा बरसाएगा कृपा, जानिए क्या कहते हैं सितारे
Bareilly Today Horoscope : मेष, मिथुन सहित चार राशियों पर चंद्रमा बरसाएगा कृपा, जानिए क्या कहते हैं सितारे

बरेली, जेएनएन। Bareilly Today Horoscape : बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा मध्यान्ह 12:34 पर कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा, जो कि सूर्य की राशि है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा बताते हैं कि चौथा चंद्रमा मित्र राशि में बैठकर ज्वेलरी, अन्न, कॉस्मेटिक, तांबा और शिक्षा से जुड़े लोगों को फायदा देगा। मेष, मिथुन, सिंह, कन्या राशि के जातकों पर चंद्रमा अपनी पूर्ण कृपा बरसाएगा। नए कार्य योजना पर चर्चा हो सकती है। आर्थिक उन्नति के लिए शिवलिंग पर पंचामृत चढ़ाएं और श्वेत वस्त्र पहने। रोग शांति के लिए चांदी की कोई वस्तु साथ में रखें।

आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2077

शाके - 1942

मास - माघ मास, शुक्ल पक्ष

दिन - शुक्रवार

तिथि - चतुर्दशी तिथि

नक्षत्र - अश्लेषा नक्षत्र

योग - अतिगंड योग

करण - वणिज करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

चर लाभ अमृत का चौघड़िया प्रातः 6:42 से 10:59 तक

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 12:25 से 1:51 तक

चर का चौघड़िया शाम 4:40 से 6:09 तक

आज का राशिफल

मेष - आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा रहेगी। शाम का समय मेहमानों के साथ गुजरेगा। आपका कोई दोस्त आज आप की जमकर तारीफ कर सकता है। कुछ ऐसी घटनाएं आपकी परेशानी का कारण बन सकती हैं, जिन्हें टालना मुमकिन ना हो। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। जल में रोली और लाल पुष्प डालकर सूर्यनारायण को अर्घ दें, लाभ होगा।

वृषभ - आप घूमने फिरने, और पैसे खर्च करने के मूड में रहेंगे, लेकिन अगर आपने ऐसा किया, तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। घर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले अपने बड़ों की राय ले। बच्चे आपके मुताबिक नहीं चलेंगे, जो आपके झुंझलाहट की वजह बन सकते हैं। अपने जीवनसाथी से मिलकर कहीं पार्क, सिनेमा हॉल, रेस्टोरेंट में जा सकते हैं। सफेद मिष्ठान्न खाने खिलाने से लाभ होगा।

मिथुन - निश्चित तौर पर वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन साथ ही खर्चा मे इजाफा भी होगा। घर को सजाने, संवारने के लिए अपने खाली समय का उपयोग करें। आज आप अपने दफ्तर मैं भरपूर उर्जा से लवरेज रहेंगे। दिन की शुरुआत भले ही थकाऊ रहे, लेकिन जैसे जैसे दिन आगे बढ़ेगा, आपको अच्छे फल मिलने लगेंगे। विवाहित जीवन के लिए आज का दिन बेहतरीन है। लाल रंग की बोतल में पानी भरकर धूप में रखे ,उस पानी का सेवन करें, तो स्वास्थ्य लाभ शीघ्र होगा।

कर्क - तनाव से बचने के लिए मधुर संगीत का सहारा ले। आर्थिक जीवन की स्थिति आज अच्छी नहीं कही जा सकती। आज आपको बचत करने में मुश्किल आ सकती हैं। किसी परिवारिक भेद का खुलना आप को चकित कर सकता है। बेवजह का शक रिश्तो को खराब करने का काम करेगा। आज का दिन किसी धार्मिक स्थल के लिए समर्पित करना चाहिए, इससे मानसिक शांति बनाने में लाभ होगा। असहजता आपकी मानसिक शांति में बाधा पैदा कर सकती है, लेकिन वैवाहिक जीवन बढ़िया चलेगा। पीली वस्तु का सेवन लाभकारी साबित होगा।

सिंह - नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को आज धन की बहुत आवश्यकता पड़ेगी। फिजूल खर्च के कारण आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। आज आपको अपने माता पिता का ध्यान रखने की विशेष जरूरत है। दीर्घावधि मे कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद साबित होगी। वैवाहिक जीवन आज बेहतरीन है। सेहत के लिहाज से दौड़ लगाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। गंगा जल को घर में छिड़कना, पारिवारिक जीवन में सुख शांति देगा।

कन्या - शराब सिगरेट जैसी चीजों पर पैसा खर्च ना करें, ऐसा करना आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकता है। वैसे आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवन साथी आपको खुशी देने का हर प्रयास करेगा। खाली वक्त का सदुपयोग करें। उन कामों को पूरा करने की कोशिश करें, जो बीते दिनों में पूरे नहीं हो पाए थे। आज का दिन तनाव से मुक्त रहने की कोशिश करें, इसलिए आराम करने पर जोर दें। खीर बनाकर मां लक्ष्मी को भोग लगाएं, लाभ होगा।

तुला - आज आप घर से बाहर तो बहुत सकारात्मकता के साथ निकलेंगे, लेकिन किसी कीमती वस्तु के चोरी होने की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है। अपने माता पिता को खुश करने में कठिनाई महसूस करेंगे। नर्वस ब्रेकडाउन आपकी सोचने की ताकत और शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र को कमजोर बना सकता है। सकारात्मक सोच के जरिए इस समस्या से निजात पाएं। वैवाहिक जीवन में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। पीला रुमाल जेब में रखे, लाभ होगा।

वृश्चिक - जरूरत से ज्यादा खर्च करने और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। घर को सजाने, संवारने के अलावा बच्चों की जरूरतों पर भी ध्यान दें। आप की खूबियां आज लोगों के बीच आपको प्रशंसा का पात्र बनाएगी। आप जल्द ही लंबे समय से चली आ रही बीमारी से उबर कर पूरी तरह सेहतमंद हो सकते हैं। गाय को हरा चारा खिलाना बेहद ही लाभदायक होगा।

धनु - आज आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा, इसके साथ ही आपको यह ध्यान भी रखना होगा, कि आप अपने पैसे को व्यर्थ में खर्च ना करें। कोई भी काम जब तक पूरा ना हो तब तक किसी दूसरे काम में हा ना डालें, अगर आप ऐसा करेंगे, तो आपको भविष्य में परेशानी हो सकती है। अच्छी सेहत के लिए दूर तक पैदल घूमें। शादीशुदा जिंदगी के नजरिए से यह थोड़ा मुश्किल वक्त है। माथे पर केसर का तिलक लगाना लाभकारी होगा।

मकर - आज आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा पूंजी पारंपरिक तौर पर निवेश करें। पारिवारिक सदस्य, जीवनसाथी तनाव की वजह बन सकते हैं, सावधान रहें। जीवन साथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। अपनी रचना धर्मिता को नया आयाम देने के लिए अच्छा दिन है। कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं, जो वाकई जबरदस्त और सृजनात्मक हो। पीले चावल बना कर गरीबों में बांटने से आर्थिक स्थिति और बेहतर होगी।

कुम्भ - जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। बच्चे और परिवार दिन का केंद्र बिंदु रहेंगे। आज आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। अकर्मण्यता पतन की जड़ है, ध्यान, योगाभ्यास करके आप इस जड़ता को दूर भगा सकते हैं। धार्मिक भावनाओं के चलते आप किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। किसी संत महापुरुष से दिव्य ज्ञान प्राप्त हो सकता है। पीली वस्तुओं का सेवन करें, मस्तक पर पीला चंदन लगाएं, लाभ होगा।

मीन - खाते पीते वक्त सावधान रहें, लापरवाही बीमारी की वजह बन सकती है। आज आपको अपना धन खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कोई चिट्ठी या ईमेल पूरे परिवार के लिए अच्छी खबर लाएगी। आज आप यदि यात्रा कर रहे हैं, तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है ।आपका वैवाहिक जीवन आज अच्छा है। इष्ट देव की पूजा, गुरुदेव की आराधना लाभकारी साबित होगी। 

chat bot
आपका साथी