Bareilly Today Horoscope : शुक्ल योग में मंगल राशि का चंद्रमा बरसाएगा कृपा, जानिए क्या कहते हैं सितारे

Bareilly Today Horoscope बरेली की राशि वृषभ है चंद्रमा वृश्चिक राशि में गतिशील है। बता दे सप्तम भाव का चंद्रमा ऊर्जा कारक और उन्नति दायक होता है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा के मुताबिक ऐसे में भूमि भवन सोना ताँबा से जुड़े लोगों को यह चंद्रमा बेहद फायदेमंद है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 08:10 AM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 08:10 AM (IST)
Bareilly Today Horoscope : शुक्ल योग में मंगल राशि का चंद्रमा बरसाएगा कृपा, जानिए क्या कहते हैं सितारे
Bareilly Today Horoscope : शुक्ल योग में मंगल राशि का चंद्रमा बरसाएगा कृपा

बरेली, जेएनएन। Bareilly Today Horoscope : बरेली की राशि वृषभ है, चंद्रमा, मंगल की राशि वृश्चिक में गतिशील है। बता दे, सप्तम भाव का चंद्रमा ऊर्जा कारक और उन्नति दायक होता है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा के मुताबिक ऐसे में भूमि, भवन, प्रॉपर्टी, सोना, ताँबा, राजनीति से जुड़े लोगों को यह चंद्रमा बेहद फायदेमंद है वृश्चिक, धनु, मीन, वृषभ, मिथुन, कर्क राशि के जातकों पर चंद्रमा अपनी पूर्ण कृपा बरसाएगा, आज के दिन भूमि, भवन, सोना, आभूषण खरीदना बहुत ही लाभकारी होगा।

प्रशासनिक तंत्र में उर्जा वान रहेगा। सरकारी तंत्र में आय के बढ़ोतरी के संकेत है। आज हरिशयनी एकादशी है और सकारात्मक प्रकाश का कारक शुक्ल युग भी व्याप्त रहेगा ऐसे में पूजा अर्चना का महत्व आज कई गुना अधिक होगा आर्थिक उन्नति के आज लाल वस्त्र पहने लाल वस्तुओं का दान करें हनुमान चालीसा का पाठ और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें रोग शांति के लिए हनुमान जी के सम्मुख हनुमान बाहुक का पाठ करें सिंदूर का चोला चढ़ाएं

आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2078

शाके - 1943

मास - आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष

दिन - मंगलवार

तिथि - एकादशी

नक्षत्र- अनुराधा नक्षत्र

योग - शुक्ल योग

करण-वणिज करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

चर, लाभ, अमृत, का चौघड़िया प्रातः 8:34 से मध्यान्ह 2:01 तक

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 3:40 से शाम 5:26 तक

लाभ का चौघड़िया रात्रि 8:26 से 9:40 तक

आज का राशिफल

मेष राशि – आप की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवन शैली में आय परिवर्तन से खुश रहेेंगे। आजीविका के नए स्त्रोत्र स्थापित होगे। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी।

वृषभ राशि – भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रूचि कम रहेगी। अपने हिसाब से जिंदगी जीना पसंद करेंगे। जो लोग आप के कार्यों की सराहना करते थे, वे आप का विरोध करेंगे।

मिथुन राशि – समय रहते अपने कार्य पूर्ण कर लें। पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तो पारिवारिक तनाव ख़त्म होगा। फैक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाएं, चमत्कारिक लाभ होगा।

कर्क राशि – व्यस्तता के कारण सेहत को न भूलें। अपने जीवन साथी से नम्रता से बात करें। आपकी दोनों की वार्तालाप में स्नेह झलके न की बनावटी बाते करें। वाणी में मधुर रहे। यात्रा के योग हैं।

सिंह राशि – आपके संपर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे। मेहमानों की खातिरदारी करना पड़ेगी। अनावाश्यक किसी को परेशान करना अच्छी बात नहीं है। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी।

कन्या राशि – जल्दबाजी में किये फ़ैसलों से भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आपकी बातों को सुना जायगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवन साथी के स्वास्थ में सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल होगा।

तुला राशि – नए लोगों से संपर्क बनेगा जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। वाहन सुख संभव है। समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता, अत: अपने बारी का इंजतार करे। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे।

वृश्चिक राशि – माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। किसी के बहकावे आकर अपने सम्बन्ध तोड़ने से बचें। जो लोग दूसरे के लिए मांगते हैं, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मागना पड़ता। पैर में चोट लग सकती हे। समाज में नाम होगा।

धनु राशि – नए भवन में जाने के योग हैं। जिन लोगों का सहयोग आपने किया था आज वे ही आप से मुंह फेर सकते हैं। बीमारी में दवाई असर नहीं करे तो। बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें।

मकर राशि – कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा। पड़ोसियों की मदद करना पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन ना खुश होगे।

कुम्भ राशि – जीवनशैली में परिवर्तन के योग हैं। पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव। किसी के बहकावे में आप बहुत जल्द आ जाते हे। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। पिता के व्यवहार से मन मुटाव होगा।

मीन राशि – सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम प्रसंग के चलते मन उदास होगा। 

chat bot
आपका साथी