Daily Horoscope : जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे

Daily Horoscope बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा गुरु की राशि धनु में गतिशील है जो कि अष्टम भाव का चंद्रमा होगा। ज्योतिष के अनुसार अष्टम भाव का चंद्रमा रोग कारक होता है लेकिन व्यापार में फायदेमंद है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 09:57 AM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 10:02 AM (IST)
Daily Horoscope : जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे
जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे

बरेली, जेएनएन। Daily Horoscope : बरेली की राशि वृषभ है, और चंद्रमा गुरु की राशि धनु में गतिशील है जो कि, अष्टम भाव का चंद्रमा होगा। ज्योतिष के अनुसार अष्टम भाव का चंद्रमा रोग कारक होता है लेकिन व्यापार में फायदेमंद, ऐसे में लोहा, केमिकल, शिक्षा, मेडिकल से जुड़े लोगों को चंद्रमा विशेष शुभ दायक रहेगा। साथ ही मेष, वृषभ, कन्या, तुला, मकर, कुंभ इन राशि के जातकों पर चंद्रमा पूर्ण कृपा बरसाएगा। प्रशासन के लिए भी चंद्रमा फायदेमंद रहेगा। सरकारी तंत्र में आए के बढ़ोतरी के संकेत हैं। विकास की योजनाएं तीव्रता से आगे बढ़ेंगी।

आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए भगवान गणेश और गौरी की आराधना करें। चंद्रमा मंत्र की कम से कम एक माला का जप करें, गणेश जी को दूर्वा को चढ़ाएं। गौरी माता को आंवले का भोग लगाएं, और रोग शांति के सफेद वस्त्र पहने, सफेद वस्तुओं का दान करें।

आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2078

शाके - 1943

मास - मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष

दिन - सोमवार

तिथि - तृतीया तिथि

नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र

योग -गंड योग

करण - तैतुल करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

अमृत, का चौघड़िया प्रातः 6:52 से 8:10 तक

शुभ का चौघड़िया प्रातः 9:28 10:46 तक

चर, लाभ, अमृत,चर,का चौघड़िया मध्यान्ह 1:28 से शाम 6:54 तक

आज का राशिफल

मेष- आज आपको कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपके काम निर्धारित समय पर पूरे होंगे। नए प्रोजेक्ट पर अमल शुरू कर सकते हैं। दिनचर्या में परिवर्तन करें।सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। अध्यात्म में मन लगेगा। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा।

वृषभ- आज किसी से विवाद की आशंका है। अज्ञात डर आपकी कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकता है। परिवार के किसी सदस्य तबियत बिगड़ सकती है। रिश्तेदारों की ओर कुछ दुखद खबर मिल सकती है। काराेबार में लाभ होगा। आमदनी के नए मौके मिलेंगे। विद्यार्थियों की दिक्कतों काहल निकलेगा। नौकरीपेशा का तबादला हो सकता है। जोखिम को टालें।

मिथुन- आज आपको अच्छी खबर मिलेगी। पारिवारिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। काफी प्रसन्न रहेंगे। मित्रों के साथ मुलाकात कर सकते हैं। ऑफिस के सहयोगियों की मदद से आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे। निवेश करने पर विचार कर सकते हैं। भौतिक संसाधन जुटाएंगे। आपको कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। कारोबार में कामयाबी मिलेगी। लाइफ पार्टनर को सरप्राइज दे सकते है।

कर्क- आपका दिनप्रसन्नतादायक रहेगा। आपके काम मनमाफिक पूरे होंगे। ऑफिस में खुशखबरी मिलेगी। अविवाहितों को रिश्ते की सूचना मिल सकती है।परिवार के बुजुर्गों का ख्याल रखें। आज आप दान, धर्म-कर्म से जुड़े कार्य करेंगे। किसी से मतभेद हो सकते हैं, लेकिन ज्यादा तनाव न लें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। अनजान लोगों की वजह से आपको कुछ उलझन हो सकती है।

सिंह- आपके कार्य में प्रगति होगी। नए काम से लाभ होगा।धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। रिश्तेदारों के साथ समय बिता पाएंगे। जोखिम वाले कार्य करने से बचें। अनजबियों से सावधान रहें। शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। सार्वजनिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी। छात्रों को विशेषज्ञों से मदद मिलेगी।

कन्या- आज आपका किसी के साथ तनाव हो सकता है। दिनभर उलझन में रहेंगे। सेहत बिगड़ सकती है। अपने लाइफ पार्टनर से हर बात को शेयर करें। अनजान लोगों से सामने गोपनीय चर्चा करने से बचें। आपको कहीं जाना पड़ सकता है।दफ्तर में काम करने वालों को खुशखबरी मिलेगी। बाहरी खानपान काे टालें। आपको आज उधार की रकम वापस मिल सकती है।

तुला- इन राशियों के जातकों को बड़ा लाभ होगा।किसी रिश्तेदार से विवाद दूर होने की संभावना है। आपको खानपान पर संयम रखना होगा। अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखें। छात्रों को काफी मेहनत करनी होगी। दिनभर खुश रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। काम का दबाव रहेगा। जमीन या मकान में निवेश कर सकते हैं। शासकीय कार्य पूरे होंगे। जरूरतमंद की मदद कर पाएंगे।

वृश्चिक- आज स्वास्थ्य लेकर परेशान हो सकते हैं। व्यवसायियों को काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य की मदद कर पाएंगे। अपने शत्रुओं से आज आपको सतर्क रहना होगा। आपको परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा। वाहन चलाते समय पूरी सावधानी रखें। सगे-संबंधियों से मुलाकात हो सकती है। आज किसी को उधार न दें।

धनु- आज विवाहितों के बीच कुछ उलझन हो सकती है। रिश्तेदारों से पुराने मतभेद दूर होंगे। आपका काम अच्छा चलेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। दफ्तर में ज्यादा जिम्मेदरी रहेगी। सेहत को सुधारने के लिए दिनचर्या में बदलाव ला सकते हैं। जोखिम से जुड़े कार्य न करें। कुसंगति से बचें। नशापान से दूर रहें। आज किसी गैरजरूरी कार्य में खर्च कर सकते हैं।

मकर- आज का दिन आपके बेहद अच्छा साबित हो सकता है। आज सामाजिक कार्यों में सहयोग करेंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके स्वभाव की सभी सराहना करेंगे। बातचीत के दौरान सतर्क रहें। नए काम से फायदा होगा। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। किसी मित्र से मुलाकात होगी। ईश्वर की आराधना में मन लगेगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। दंपत्ति खुश रहेंगे।

कुंभ- आज काम के दबाव के चलते सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। जोखिम से जुड़े कार्यों के दौरान सतर्क रहें। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। परिवार से जुड़े कार्यों के लिए संबंधियों से मिलने जा सकते हैंं। अनजान लोगों से सावधान रहें। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आज का दिन सामान्य रहेगा। छात्रों को लाभ होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आपके नए काम में प्रगति होगी।

मीन- आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। नए काम से आपको अच्छा खासा लाभ होगा। सेहत का ध्यान रखें। बाहरी खानपान से बचें। परिवार के बुजुर्ग की सेहत खराब हो सकती है। कामकाजी लोगों को पदोन्नति की सूचना मिल सकती है। गोपनीय चर्चा हर किसी के साथ न करें। जीवनसाथी से मधुरता रहेगी। आपको धार्मिक यात्रा करने का माैका मिल सकता है। 

chat bot
आपका साथी