Bareilly Today Horoscope : जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे

Bareilly Today Horoscope बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में विद्यमान है। ज्योतिषीय दृष्टि से तृतीय भाव में चंद्रमा लाभदायक और बेहद सकारात्मकता का कारक होता है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा के मुताबिक रसद पदार्थ चांदी से जुड़े लोगों को चंद्रमा बेहद ही फायदेमंद है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 12 Jul 2021 09:24 AM (IST) Updated:Mon, 12 Jul 2021 09:24 AM (IST)
Bareilly Today Horoscope : जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे
Bareilly Today Horoscope : जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे

बरेली, जेएनएन। Bareilly Today Horoscope : बरेली की राशि वृषभ है, और चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में विद्यमान है। ज्योतिषीय दृष्टि से तृतीय भाव में चंद्रमा लाभदायक और बेहद सकारात्मकता का कारक होता है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा के मुताबिक रसद पदार्थ, चांदी, सौंदर्य प्रसाधन, अन्न, और शिक्षा से जुड़े लोगों को चंद्रमा बेहद ही फायदेमंद है। साथ ही मेष मिथुन कर्क वृश्चिक धनु और मीन राशि के जातकों पर चंद्रमा अपने पूर्ण कृपा बरसाएगा। आज भूमि, भवन, वाहन, आभूषण खरीदना समृद्धि कारक रहेगा।

धन प्राप्ति के लिए गन्ने के रस से शिवजी का अवश्य करें और मां गौरी की आराधना। रोग शांति के लिए गिलोय का रस भोलेनाथ को अर्पण करें, और सफेद वस्तुओं का दान करें।

आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2078

शाके - 1943

मास - आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष

दिन - सोमवार

तिथि - द्वितीया तिथि 8:18 तक उपरांत तृतीया तिथि

नक्षत्र - अश्लेषा नक्षत्र

योग - वज्र योग

करण -कौलव करण प्रातः 8:18 तक उपरांत तैतुल करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

अमृत का चौघड़िया प्रातः 5:25 से 7:08 तक

शुभ का चौघड़िया प्रातः 8:51 से 10:35 तक

चर, लाभ, अमृत, चर, का चौघड़िया मध्यान्ह 2:01 से रात्रि 8:28 तक

आज का राशिफल

मेष-वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। छोटी सी गलती से आज बने काम बिगड़ सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपनी सोच को बदलें न की दूसरों को बदलने की कोशिश करें। इष्ट आराधना सहायक होगी।

वृषभ-छोटी छोटी बातो पर क्रोध आना आज आप के लिए नुकसानदायक हो सकता है। शत्रु हावी हो सकते हैं। कई दिनों से जो कार्य आप करना चाहते थे वह आज कोई और कर जाएगा।

मिथुन-व्यवसाय में उन्नति होगी। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे। स्वास्थ में सुधार होगा। अपने आगामी भविष्य को ले कर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आएंगे। भूमि भवन सम्बंधित मामले पक्ष में हल होंगे।

कर्क-विवाह योग्य जातको कें लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है। अपनी संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को ले कर आप चिंतित रहेंगे।

सिंह-सुख सुविधा की वस्तुओं और धन खर्च होगा। आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। अधिकारी आपके वाक्चातुर्य से प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

कन्या-कार्य की अधिकता और समय की कमी का आभास होगा। जीवनसाथी का साथ आगे बढ़ने में सहायक होगा। वाहन सुख मिलने के योग हैं। समय पर काम करना सीखें। संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी।

तुला-आपकी व्यवहार कुशलता की तारीफ़ होगी। वस्त्र आभूषण की प्राप्ति होगी। दूसरों की निजी जिन्दगी में दखल देना बंद करें। रचनात्मक कार्यो में रूचि बढेगी। भाई बहनों से विवाद की स्थिति बन सकती हे। आप की सोच बदलने की जरूरत है।

वृश्चिक-समय उत्तम है। धीमी शुरुआत के बावजूद कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार होगा। जीवन में धोखे आसानी से मिल जाते हैं पर मौके नहीं मिलते समय का भरपूर लाभ लें।

धनु-सफलतादायक समय चल रहा है। कारोबार में नए लाभ के अवसर आएंगे। आज का दिन जरूरी कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा। संतान के कार्यों से मन दुखी होगा। यात्रा हो सकती है।

मकर-कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे। अपना काम पूरी ईमानदारी से करें।आपमें से कई के निकटतम लोग ही नहीं चाहते की वे आगे बढ़ें, अत: सतर्क रहें।

कुंभ-राजकीय कार्यों में आज अवरोध आ सकते हैं। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। विधुत उपकरण खरीदने के योग है। किसी के जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

मीन- आज चन्द्रमा का पंचम व गुरु का द्वादश गोचर शुभ है।जॉब में रुके धन की प्राप्ति कर सकते हैं तथा अपने कार्यों को नई दिशा देंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। धार्मिक पुस्तकों का दान करें 

chat bot
आपका साथी