Bareilly Today Horoscope : जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे

Bareilly Today Horoscope बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा कन्या राशि में गतिशील है। जो कि बरेली के लिए पांचवा चंद्रमा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पांचवा चंद्रमा उन्नति दायक माना गया है। कागज गत्ता अनाज कपड़ा से जुड़े लोगों को खास फायदा होने की उम्मीद है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 09:26 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 01:43 PM (IST)
Bareilly Today Horoscope : जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे
Bareilly Today Horoscope : जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे

बरेली , जेएनएन । Bareilly Today Horoscope : बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा कन्या राशि में गतिशील है। जो कि बरेली के लिए पांचवा चंद्रमा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पांचवा चंद्रमा उन्नति दायक माना गया है। कागज, गत्ता, अनाज, कपड़ा, प्रिंटिंग प्रेस और शिक्षा से जुड़े लोगों को खास फायदा होने की उम्मीद है। इनके लिए चंद्रमा बेहद उन्नति दायक होगा। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा बताते हैं कि ऐसे में वृषभ, मिथुन, धनु और मकर राशि के जातकों पर चंद्रमा की पूर्ण कृपा की बारिश होगी। आज के दिन कपड़ा, पुस्तकें, रसद पदार्थ और अन्न खरीदना लाभदायक होगा। पांचवा चंद्रमा सकारात्मक ऊर्जा का कारक भी माना गया है, ऐसे में प्रशासनिक तंत्र भी मजबूती के साथ खड़ा नजर आएगा। आय की वृद्धि के संकेत भी दिख रहे हैं। आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए आज शिवलिंग पर पंचामृत अर्पित करें, और बेलपत्र चढ़ाएं। रोग शांति के लिए चावल, दूध, दही, चीनी, सफेद कपड़ा का दान कन्या को दें।

आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2077

शाके - 1942

मास - फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष

दिन - सोमवार

तिथि - द्वितीय तिथि प्रातः 8:35 तक उपरांत तृतीया तिथि

नक्षत्र - उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र प्रात 7:26 तक उपरांत हस्त नक्षत्र

योग - शूल योग

करण - गर करण प्रातः 8:35 तक उपरांत वणिज करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

अमृत का चौघड़िया प्रातः 6:33 7:59 तक

शुभ का चौघड़िया प्रातः 9:26 से 10:53 तक

चर लाभ अमृत चर का चौघड़िया मध्यान्ह 1:46 से शाम 7:39 तक

आज का राशिफल

मेष - जरूरत से ज्यादा खर्च और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। बच्चे उम्मीदों पर खरा न उतर कर आपको निराश कर सकते हैं। सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की जरूरत है। साझेदारी के अच्छे मौके हैं, लेकिन भलीभांति समझ कर ही कदम बढ़ाए। इस राशि के लोगों को आज शराब सिगरेट से दूर रहने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन बढ़िया रहेगा। इत्र का इस्तेमाल करने से लाभ होगा।

वृषभ - काम में आपके दक्षता की आज परीक्षा होगी। इच्छित परिणाम देने के लिए आपको अपनी कोशिशों पर एकाग्रता बनाए रखने की जरूरत है। जो लोग पीछे कुछ दिनों से व्यस्त थे, उन्हें आज फुर्सत के पल मिल सकते हैं। आज अपने बच्चों को खास ख्याल रखें, यदि आप ऐसा नहीं करते तो उनकी तबीयत बिगड़ सकती है। और आपको उनके स्वास्थ्य पर काफी पैसा खर्च करना पड़ सकता है। सफेद मिष्ठान्न खाने खिलाने से लाभ होगा।

मिथुन - आपकी मनोकामनाएं दुआओं के जरिए पूरी होगी, और सौभाग्य आपकी तरफ आएगा, और साथ ही पिछले दिन से की मेहनत भी रंग लाएगी। यह दिन प्रसन्नता और जिंदादिली के साथ किसी खास संदेश को भी देगा। काम में मन लगाएं, और जज्बाती या बातों से बचें। यात्रा में तुरंत लाभ तो नहीं होगा, लेकिन इसके चलते अच्छे भविष्य की नींव रखी जाएगी। शादीशुदा जिंदगी के सबसे खास दिनों से एक है। सूर्य भगवान को रोली, लाल पुष्प, डालकर जल अर्पित करें दें, लाभ होगा।

कर्क - आप खुद को बेहतर और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। जो लोग टैक्स चोरी करते हैं, आज वह बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। इसलिए आज टैक्स चोरी से बचें। नई परियोजनाओं और कामों का असली जामा पहनने के लिए बेहतरीन दिन है। खाली समय का सदुपयोग होना चाहिए। आज जीवनसाथी का भी विशेष ध्यान रखें। भोजन व इस्तेमाल में पीली वस्तुओं का सेवन लाभदायक साबित होगा।

सिंह - आज मुमकिन है कि आपको धन से जुड़ी कोई समस्या हो, लेकिन अपनी सूझबूझ से आप हानि को भी मुनाफे में बदल सकते हैं। अगर आप पार्टी करने की सोच रहे हैं तो यह दिन अच्छा है। दोस्त आपका उत्साह बढ़ाएंगे। जो लोग विदेश व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें आज मनमाफिक फल मिलने की पूरी उम्मीद है। नौकरी पेशा से जुड़े जातक आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण इस्तेमाल कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं। कुछ नया सृर्जनात्मक करने के लिए अच्छा दिन है। वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहेगा। गंगाजल को घर में छिड़कने से लाभ होगा।

कन्या - आपको कई स्रोतों से लाभ होगा। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन खुशनुमा कर देंगे। कर्मकांड/ हवन/ पूजा पाठ आदि का आयोजन घर में सकारात्मक ऊर्जा देगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठो का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है, जो आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। वैवाहिक जीवन से जुड़े कई प्यारी चीजें आपके सामने आएंगी। लाल पुष्पों की माला हनुमान जी को पहनाने से लाभ होगा।

तुला - पुराने परिचितों से मिलने जुलने और पुराने रिश्तो को फिर से तरोताजा करने के लिए अच्छा दिन है। मोहब्बत के मोर्चे पर आज आपकी तूती बोलेगी। अचानक की गई कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। मानसिक शांति के लिए तनाव के कारणों का समाधान करें। विवाहित दंपतियों को आज अपनी संतान की शिक्षा पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। संभावना है कि आपके और आपके जीवनसाथी के बीच तनाव बढ़ सकता है। पीला रुमाल जेब में रखें, लाभ होगा।

वृश्चिक - मनोवैज्ञानिक डर आपको बेचैन कर सकता है ।आज के दिन आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप जरूरत से ज्यादा खर्च करें या आपका बटुआ खो भी सकता है ,ऐसे मामलों में सावधानी की कमी आप को नुकसान पहुंचा सकती है। आप अपनी वर्तमान नौकरी को छोड़ कर किसी नए क्षेत्र जैसे की मार्केटिंग वगैरह में जा सकते हैं। जो आपके लिए बढ़िया रहेगा। वैवाहिक स्थिति बेहतर रहेगी। गाय को हरा चारा खिलाना लाभकारी होगा।

धनु - कोई पुराना मित्र आज आप से आर्थिक मदद मांग सकता है, और यदि आप उसकी मदद करते हैं, तो आप के आर्थिक हालात थोड़े तंग भी हो सकते हैं। आप किसी बड़े व्यवसाय के लेनदेन को अंजाम दे सकते हैं, और मनोरंजन से जुड़ी किसी परियोजना में कई लोगों का संयोजन कर सकते हैं। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं, तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है। विवाह से जुड़ी कुछ बातें आपको व्यस्त रख सकती है। नियमित व्यायाम के माध्यम से वजन को नियंत्रित रखें। माथे पर केसर का तिलक लगाकर निकले, फायदा रहेगा।

मकर - आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवन साथी आपको खुशी देने का हर प्रयास करेगा। साझीदार सहयोग करेंगे, और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। घर पर मिले किसी पुराने सामान को देख कर आज आप खुश भी हो सकते हैं ।सेहत अच्छी रहेगी। जीवन के बुरे दौर में पैसा आपके काम आएगा, इसलिए आज से ही अपने पैसे की बचत करने के बारे में विचार करें। आपके और आपके जीवन साथी के बीच कोई अजनबी नोकझोंक की वजह बन सकता है। पीले चावल बना कर गरीबों में बांटने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

कुम्भ - घर की छोटी छोटी चीजों पर आज आपका बहुत धन खराब हो सकता है, जिसकी वजह से मानसिक तनाव में आ सकते हैं ।घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। आज के दिन आप सबके ध्यान का केंद्र होंगे, और सफलता आपकी पहुंच में होगी। इस राशि वाले जातकों को आज खाली वक्त में आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। इससे और कई सारी परेशानियां दूर हो जाएंगे। जीवन साथी की खराब सेहत का कामकाज पर भीअसर पड़ सकता है मस्तक पर पीला चंदन लगाएं, लाभ होगा।

मीन - अगर आप यात्रा पर जाने वाले हैं, तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखने की जरूरत है ,क्योंकि उसके चोरी होने की संभावना रहेगी, खासकर आज अपने पर्स को बहुत संभाल कर रखें ।सहकर्मियों और वरिष्ठो से मिला सहयोग आपके उत्साह में इजाफा करेगा। कई महत्वपूर्ण जगहों का बुलावा आपके पास आएगा जहां पर आप नई उम्मीद का अनुभव कर सकते हैं। आपकी उम्मीद एक महक से भरे हुए खूबसूरत फूल की तरह खिलेगी। गुरुदेव की पूजा, इष्टदेव की आराधना, लाभकारी साबित होगी। 

chat bot
आपका साथी