Bareilly Today Horoscope : अत्यंत मंगलकारी रहेगी रवि पुष्य योग मे शुरु हुई गुप्त नवरात्रि, जानिए क्या कहते हैं सितारे

Bareilly Today Horoscope बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में विद्यमान है। ज्योतिषीय दृष्टि से तृतीय भाव में चंद्रमा लाभदायक और बेहद सकारात्मकता का कारक होता है। रसद पदार्थ चांदी सौंदर्य प्रसाधन अन्न और शिक्षा से जुड़े लोगों को चंद्रमा बेहद ही फायदेमंद है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 11 Jul 2021 08:14 AM (IST) Updated:Sun, 11 Jul 2021 08:14 AM (IST)
Bareilly Today Horoscope : अत्यंत मंगलकारी रहेगी रवि पुष्य योग मे शुरु हुई गुप्त नवरात्रि, जानिए क्या कहते हैं सितारे
Bareilly Today Horoscope : अत्यंत मंगलकारी रहेगी रवि पुष्य योग मे शुरु हुई गुप्त नवरात्रि

बरेली , जेएनएन । Bareilly Today Horoscope : बरेली की राशि वृषभ है, और चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में विद्यमान है। ज्योतिषीय दृष्टि से तृतीय भाव में चंद्रमा लाभदायक और बेहद सकारात्मकता का कारक होता है। रसद पदार्थ, चांदी, सौंदर्य प्रसाधन, अन्न, और शिक्षा से जुड़े लोगों को चंद्रमा बेहद ही फायदेमंद है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा बताते हैं कि मेष व मकर के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व कुंभ राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे।आज भूमि, भवन, वाहन, आभूषण खरीदना समृद्धि कारक रहेगा ।इस दिन से आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि का आरंभ होगा। आज सूर्योदय से पुष्य नक्षत्र दिन भर रहेगा। रविवार को पुष्य नक्षत्र होने से रवि पुष्य नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि नाम का शुभ योग भी बन रहा है।

धन प्राप्ति के लिए आज आंवले के वृक्ष की पूजा करें, और आंवला दान करें। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। रोग शांति के लिए भगवान शिव जी का अभिषेक करें, और शाम को चंद्रमा की रोशनी में कम से कम 15 से 20 मिनट बैठे।

आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2078

शाके - 1943

मास - आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष

दिन - रविवार

तिथि - प्रतिपदा तिथि प्रातः 7:46 तक उपरांत द्वितीय तिथि

नक्षत्र - पुष्य नक्षत्र

योग - हर्षण योग

करण - बव करण प्रातः 7:40 तक उपरांत बालव करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

चर ,लाभ, अमृत, का चौघड़िया प्रातः 7:06 से मध्यान्ह 12:18 तक

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 2:01 से 3:46 तक

शुभ, अमृत, चर, का चौघड़िया शाम 7:11 से रात्रि 11:01 तक

आज का राशिफल

मेष- आज धार्मिक यात्रा का विचार आ सकता है। मंगल व चन्द्र गोचर अनुकूल हैं। रूका कार्य बनेगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

वृष- चन्द्र के तृतीय गोचर की अनुकूलता के कारण सौभाग्य वृद्धि के संकेत हैं। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। नारंगी व हरा रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।

मिथुन- आईटी व बैंकिंग जॉब के कॅरियर में उन्नति संभावित है। बुध व चन्द्र गोचर से व्यवसाय में लाभ होगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है। स्किन रोग की सम्भावना रहेगी।

कर्क- आज चन्द्रमा इसी राशि में है। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी। सफेद व लाल रंग शुभ है।

सिंह- जॉब में कुछ नए कार्यों की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी।

कन्या- व्यवसाय में रुका धन प्राप्त होगा। शनि व चन्द्रमा गोचर वाणी से लाभ प्रदान करेंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

तुला- आज व्यवसाय में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। मीडिया व आईटी जॉब से सम्बद्ध जातकों के प्रोमोशन की बात चलेगी। सफेद व हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।गाय को पालक खिलाएं।

वृश्चिक- चन्द्रमा का नवम गोचर आईटी व बैंकिंग जॉब के जातकों को सफल करेंगे। छात्रों में कॅरियर को लेकर उत्साह होगा। सफेद व लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

धनु- गुरु का एकादश प्रभाव लाभकारी है। चन्द्रमा गोचर की अनुकूलता से व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन आगमन होने के संकेत हैं। आसमानी व बैगनी रंग शुभ है।

मकर- शनि का इसी राशि में व चन्द्रमा का सप्तम गोचर शुभ है। जॉब में सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। राहु व शुक्र व्यवसाय में लाभ प्रदान कर सकते हैं। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। सफेद व नीला रंग शुभ है।

कुंभ- गुरु का इस राशि में गोचर व चन्द्रमा का खष्ठम प्रभाव आपकी आध्यात्मिक सोच को विस्तार देगा। जॉब में सफल रहेंगे। आर्थिक लाभ मिल सकता है। हरा व आसमानी रंग शुभ है।

मीन- चन्द्रमा का पंचम गोचर शिक्षा में लाभ दे सकता है। गुरु स्वामी है इस राशि का जो कि आज इस राशि से अष्टम है। जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। 

chat bot
आपका साथी