Bareilly to Lucknow Flight : बरेली से लखनऊ तक के लिए सस्ती होगी उड़ान, लोगों को मिलेगा आरसीएस का फायदा

Bareilly to Lucknow Flight दिल्ली मुंबई और बेंगलुरु के बाद लखनऊ एयरपोर्ट के लिए भी हवाई मार्ग जोड़ा जाना है। उड्डयन मंत्रालय तक लखनऊ रूट की उड़ान के लिए रीजन कनेक्टिविटी स्कीम (आरसीएस) और कामर्शियल उड़ान पर विचार हाे रहा था।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 05:19 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 05:19 PM (IST)
Bareilly to Lucknow Flight : बरेली से लखनऊ तक के लिए सस्ती होगी उड़ान, लोगों को मिलेगा आरसीएस का फायदा
Bareilly to Lucknow Flight : बरेली से लखनऊ तक के लिए सस्ती होगी उड़ान

बरेली, जेएनएन। Bareilly to Lucknow Flight : दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के बाद लखनऊ एयरपोर्ट के लिए भी हवाई मार्ग जोड़ा जाना है। उड्डयन मंत्रालय तक लखनऊ रूट की उड़ान के लिए रीजन कनेक्टिविटी स्कीम (आरसीएस) और कामर्शियल उड़ान पर विचार हाे रहा था। कामर्शियल उड़ान देने के लिए इंडिगो एयरलाइन तैयार है। लेकिन सस्ती उड़ान का सपना पूरा नहीं हाे रहा था।

उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी की पैरवी के बाद आरसीएस में ही लखनऊ रूट की उड़ान दी जाएगी। इसका फायदा ये होगा कि दिल्ली की तरफ पर बरेली और लखनऊ के लोगों को सस्ती उड़ान मिल सकेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि सरकारी क्षेत्र की एलायंस एयर ही लखनऊ रूट पर भी उड़ान देगी। डीएम नितीश कुमार ने एयरपोर्ट अथारिटी के निदेशक राजीव कुलश्रेष्ठ को फोन करके कहा कि कामर्शियल उड़ान से बरेली और लखनऊ के लोगों को महंगी उड़ान मिलेगी। आरसीएस के तहत सरकारी एयरलाइन की सेवाओं से बरेली के लोगों का सस्ती उड़ान का सपना लखनऊ रूट पर भी पूरा हो सकेगा।

chat bot
आपका साथी