बरेली : नन्हीं परी की हालत में नहीं हो रहा सुधार, मौत से जंग लड़ रही बच्ची को दुआ की दरकार

बरेली के सिरौली के हरदासपुर गांव में सरसो के खेत में मिली नन्हीं परी की हालत नाजुक बनी हुई है। शुक्रवार को उसकी तबियत अचानक और बिगड़ गई। प्लेटलेट्स गिरकर 25 हजार तक आ गई। ब्लड सर्कुलेशन में दिक्कत लगातार बढ़ती जा रही है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 02:47 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 02:47 PM (IST)
बरेली : नन्हीं परी की हालत में नहीं हो रहा सुधार, मौत से जंग लड़ रही बच्ची को दुआ की दरकार
नन्हीं परी की हालत में नहीं हो रहा सुधार, मौत से जंग लड़ रही बच्ची को दुआ की दरकार

बरेली, जेएनएन। बरेली के सिरौली के हरदासपुर गांव में सरसो के खेत में मिली नन्हीं परी की हालत नाजुक बनी हुई है। शुक्रवार को उसकी तबियत अचानक और बिगड़ गई। प्लेटलेट्स गिरकर 25 हजार तक आ गई। ब्लड सर्कुलेशन में दिक्कत लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में डॉक्टरों की टीम बच्ची की हालत सुधार के लिए हर संभव प्रयास में जुटी हुई है। फिलहाल, आपकी दुआओं की बदौलत नन्हीं परी लड़ तो रही है अब खिलखिलाने के लिए उसे आपकी दुआओं की और दरकार है।

लड़ रही जिंदगी से जंग 

मंगलवार को सिरौली के हरदासपुर गांव में सरसो के खेत में मिली नन्हीं परी मौत से जिंदगी की जंग लड़ रही है। वहां से उसे जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर बुधवार शाम उसे रामपुर गार्डेन स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से नन्हीं परी का वही इलाज चल रहा है। वह वेंंटीलेटर पर ही जिंदगी की जंग लड़ रही है।

लगातार हो रही निगरानी 

इलाज में जुटे डॉक्टर के मुताबिक, गुरुवार को एक समय उसकी स्थिति में हल्का सा सुधार दिखा। इसके बाद फिर अचानक से तबियत बिगड़ गई। तब से कोई सुधार नहीं हुआ है। बताया कि डॉक्टरों की टीम बच्ची की लगातार निगरानी कर रही है। बच्ची को बचाने के लिए हरसंभव इलाज किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी