नशेबाज बारातियों को उत्पात करता देख दुल्हन ने लाैटाई बारात, बाेली ये बात, हैरान रह गए दूल्हा समेत बाराती

Bride Returned Procession in Bareilly नशा और फोटो खिंचाने की जिद ने रिश्ता तुड़वा दिया। वरमाला के बाद खाना खा रहे | दूल्हा-दुल्हन के आसपास हंगामा करने वाले बरातियों को टोका गया तो वे हमलावर हो गए। इससे नाराज स्वजन ने कदम बढ़ाए तो दुल्हन भी साथ चल दी।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 11:42 AM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 07:45 PM (IST)
नशेबाज बारातियों को उत्पात करता देख दुल्हन ने लाैटाई बारात, बाेली ये बात, हैरान रह गए दूल्हा समेत बाराती
नशेबाज बारातियों को उत्पात करता देख दुल्हन ने लाैटाई बारात

बरेली, जेएनएन। Bride Returned Procession in Bareilly : नशा और फोटो खिंचाने की जिद ने रिश्ता तुड़वा दिया। वरमाला के बाद खाना खा रहे | दूल्हा-दुल्हन के आसपास हंगामा करने वाले बरातियों को टोका गया तो वे हमलावर हो गए। इससे नाराज स्वजन ने कदम बढ़ाए तो दुल्हन भी साथ चल दी। कह दिया कि ऐसे शराब के लती लोगों के घर ब्याहकर नहीं जाऊंगी। शनिवार रात को हुए इस घटनाक्रम के बाद घंटों पंचायत चली मगर, दुल्हन अपनी बात पर अडिग रही। रविवार तड़के दूल्हा व बराती बिना दुल्हन लौट गए।

मीरगंज में रहने वाली युवती की शादी रामपुर के गांव कल्याणपुर निवासी युवक से तय हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार रात को कस्बे के बरात घर में शादी समारोह हुआ। बरात चढ़ी, वरमाला हो गई। इसके बाद कई बराती एक साथ फोटो खिंचाने स्टेज पर पहुंचे तो व्यवस्था संभाल रहे युवकों ने टोक दिया। उस वक्त मामूली कहासुनी के बाद मामला शांत हो गया। वरमाला कार्यक्रम के बाद दूल्हा व दुल्हन खाना खाने बैठे, तभी एक दर्जन से ज्यादा बराती दोनों के आसपास खड़े होकर फोटो खिंचाने लगे।

कुछ देर इंतजार के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने उन्हें टोक दिया। कहा कि दोनों को खाना तो ठीक से खा लेने दें, फोटो बाद में खिंचवा लेना। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। दूल्हा ने बरातियों को रोका मगर, हंगामा होता रहा। बरातियों ने हाथापाई की तो लड़की पक्ष के युवकों ने भी उन्हें पीट दिया। आरोप है कि बराती नशे में थे। कुछ लोगों ने समझाने का प्रयास किया, बावजूद वे मारपीट करते रहे। 

समझौंता कराने के बाद भी नहीं हो सके फेरे

विवाद हुआ तो फेरे के इंतजाम घरे रह गए। दोनों पक्ष एक दूसरे पर अपमानित करने का आरोप लगाने लगे। इस बीच दुल्हन को प्रकरण पता चला तो उसने अपने स्वजन से कहा कि उसे शादी नहीं करनी। शराब के नशे में दूल्हा के रिश्तेदार रात व अन्य बराती इस तरह व्यवहार कर रहे। ऐसे लोगों से रिश्तेदारी नहीं करेगी। जिसके बाद फेरे नहीं हुए और लड़की पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया। रविवार सुबह तक दोनों पक्षों में पंचायत चली। बाइक, घरेलू सामान, जेवर, नकदी आदि एक दूसरे को वापस कर दी गई। इसके बाद बरात बिना दुल्हन लौटी। प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर का कहना है कि विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंची थी मगर, दोनों पक्षों ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया। समझौता कर वे लौट गए।

chat bot
आपका साथी