Bareilly SP News : सपा ने अपराधी को बनाया लोहिया वाहिनी का महानगर अध्यक्ष, हैरान पदाधिकारी बाेले- शीर्ष नेताओं का है फैसला

Bareilly SP News समाजवादी पार्टी ने शनिवार शाम अपने दो प्रकोष्ठों की नई कार्यकारिणी का गठन किया है। सपा की लोहिया वाहिनी में शहर के अपराधी लकी शाह को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। वह पेट्रोल पंप के पास हुई फायरिंग के मामले में जेल में है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 18 Jul 2021 07:59 AM (IST) Updated:Sun, 18 Jul 2021 07:59 AM (IST)
Bareilly SP News : सपा ने अपराधी को बनाया लोहिया वाहिनी का महानगर अध्यक्ष, हैरान पदाधिकारी बाेले- शीर्ष नेताओं का है फैसला
Bareilly SP News : सपा ने अपराधी को बनाया लोहिया वाहिनी का महानगर अध्यक्ष

बरेली. जेएनएन। Bareilly SP News : समाजवादी पार्टी ने शनिवार शाम अपने दो प्रकोष्ठों की नई कार्यकारिणी का गठन किया है। सपा की लोहिया वाहिनी में शहर के अपराधी लकी शाह को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। वह छह जुलाई को कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप के पास हुई फायरिंग के मामले में जेल में है। उस पर पूर्व में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है। वर्ष 2005 में शाहबाद की धीमरों वाली गली में स्थित धर्मस्थल में तोड़फोड़ करने का आरोपी पाए जाने पर लकी शाह पर 15 मार्च 2005 को रासुका लगाई गई थी।

इसके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष लोहिया वाहिनी रामकरण निर्मल ने तिकुनिया के नवनियुक्त प्रधान भुवनेश यादव को लोहिया वाहिनी का जिलाध्यक्ष घोषित किया है। उनके बड़े भाई आदेश यादव गुड्डू आलमपुर जाफराबाद से पूर्व ब्लाक प्रमुख रहे हैं। वहीं, समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मुकेश यादव और विक्रांत पाल को महासचिव बनाया गया है। महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी ने बताया कि निर्णय पार्टी के शीर्ष नेताओं का है।

chat bot
आपका साथी