पुलिस रिमांड में बरेली के तस्करों ने उगले राज, खाेले चौंकाने वाले कई नाम, हैरान हुई पुलिस, तैयार करेगी कुंडली

Bareilly Smugglers Opened Shocking Names in Police Remand पुलिस रिमांड में तस्कर उस्मान और मोहम्मद युसुफ ने चौकाने वाले राज खोले। तस्करों ने पुलिस के सामने कई ऐसे नाम खोले जिनके सामने आते ही पुलिस हैरान रह गई। ये वो नाम है जो पुलिस रिकार्ड में नहीं है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 09:39 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 09:39 AM (IST)
पुलिस रिमांड में बरेली के तस्करों ने उगले राज, खाेले चौंकाने वाले कई नाम, हैरान हुई पुलिस, तैयार करेगी कुंडली
पुलिस रिमांड में बरेली के तस्करों ने उगले राज, खाेले चौंकाने वाले कई नाम, हैरान हुई पुलिस

बरेली, जेएनएन। Bareilly Smugglers Opened Shocking Names in Police Remand : पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया गया कुख्यात तस्कर उस्मान व मो. युसूफ उर्फ हाफिज ने शनिवार को कई हैरान करने वाले कबूलनामे किये। फतेहगंज पश्चिमी का सपा सभासद शाहिद उर्फ कल्लू, रिफाकत, इशाकत के नाम पर जहां दोनों कायम रहें, वहीं कई ऐसे नाम कबूले जो पुलिस के रिकार्ड में हैं ही नहीं। पुलिस के रिकार्ड से गायब यह तस्कर बड़े स्तर पर उत्तराखंड, नेपाल व दिल्ली तक स्मैक व अफीम सप्लाई कर रहे हैं।

16 अक्टूबर को पकड़े गया तस्कर उस्मान निवासी फतेहगंज पश्चिमी व मो. यूसुफ उर्फ हाफिज निवासी शाहगढ़ बहेड़ी को एक किलो 180 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था। दोनों की सात दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) के लिए बहेड़ी पुलिस ने कोर्ट में अर्जी लगाई थी। शुक्रवार को कोर्ट ने दोनों की 24 घंटे की पीसीआर मंजूर कर ली थी। शनिवार सुबह दोनों को पुलिस ने रिमांड पर लिया। दोनों से लंबी पूछताछ की गई। फतेहगंज पश्चिमी व बहेड़ी में दोनों के कई ठिकानों पर छापेमारी की गई।

पूछताछ में उस्मान जहां शाहिद उर्फ कल्लू, रिफाकत व इशाकत के नाम पर कायम रहा। वहीं कई ऐसे नाम भी बताए जो, बड़े पैमाने पर तस्करी के काम में लिप्त हैं लेकिन पुलिस रिकार्ड में नहीं हैं। इधर, युसूफ ने फरार मुस्ताक व आरिफ के अलावा भी कई नाम कबूले। कहा कि फतेहगंज पश्चिमी के तस्करों से माल लेने के बाद पूरी खेप उत्तराखंड, नेपाल व दिल्ली तक भेज दी जाती थी। बाहर की पार्टी को युसूफ बरेली बुलाकर ही माल देता था। दोनों के द्वारा कबूले गए नामों को मुकदमे में शामिल कर अब उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी। सभी की कुंडली तैयार करने में पुलिस जुट गई है।

बेचता था आलू, अब करोड़ों का साम्राज्य

शाहिद उर्फ कल्लू तस्करी की रकम से जहां सफेदपोश बना। वहीं इशाकत स्वयं को समाजसेवी बताने लगा। क्षेत्र में आम चर्चा है कि एक समय था जब इशाकत आलू बेचता था लेकिन, स्मैक तस्करी के धंधे में उतरने के बाद उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा। यहां तक की कई तस्करों का वह रहनुमा बन गया। तस्कर उसके संरक्षण में पलने लगे। रिफाकत का नाम उन्हीं में से एक है। वर्तमान में इशाकत का करोड़ों रुपयों का साम्राज्य है। इस बात की भी चर्चा है कि खुद को बचाने के लिए वह पुलिस के लिए मुखबिरी करता है। इसके अलावा एक साेनू का भी नाम सामने आया है।

दोनों तस्करों से लंबी पूछताछ की गई है। दोनों ने कई नाम कबूले हैं। सामने आए नामों काे मुकदमे में शामिल करा उनकी भी गिरफ्तारी कराई जाएगी। - राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात

chat bot
आपका साथी