Bareilly Smart City : नेता जी की क्लास में पास होंगे स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट

अब नेता जी की क्लास में स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट का प्रजेंटेशन होगा। इसके लिए कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को निर्दश दिए हैं।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 07:13 AM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 01:19 PM (IST)
Bareilly Smart City : नेता जी की क्लास में पास होंगे स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट
Bareilly Smart City : नेता जी की क्लास में पास होंगे स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट

बरेली, जेएनएन । अब नेता जी की क्लास में स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट का प्रजेंटेशन होगा। इसके लिए कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को निर्दश दिए हैं। इतना ही नहीं जनप्रतिनिधियों से सुझाव भी लिए जाएंगे।

शहर को स्मार्ट बनाने में कोई खामी न रह जाए। इसलिए अब स्मार्ट सिटी के खाका को संवारने के लिए जनप्रतिनिधि भी इसमें सहभागिता निभाएंगे। पिछले दिनों कमिश्नर के निर्देश पर केेंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार शहर विधायक डॉक्टर अरुण कुमार विधायक राजेश अग्रवाल और महापौर डॉक्टर उमेश गौतम से सुझाव लिए गए थे।

सभी ने स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट में पार्किंग की सुव्यवस्थित पार्किंग की बात कही थी। अब सभी जनप्रतिनिधियों को प्रोजेक्टर पर स्मार्ट सिटी के सभी प्रोजेक्ट दिखाए जाएंगे। साथ ही उन्हें प्रोजेक्ट की रुपरेखा से भी अवगत कराया जाएगा। अगर सुझाव अच्छे होंगे तो प्रोजेक्ट में बदलाव भी किया जाएगा। अभी हाल में जब नोडल अधिकारी नवनीत सहगल आए थे।

नगर आयुक्त ने स्मार्ट सिटी के अर्बन हॉट का प्रजेंटेशन दिया था। इस पर नोडल अधिकारी ने कहा था कि जमीनी स्तर पर प्रोजेक्ट को इस तरह से अमलीजामा पहनाया जाए कि वहां पर जो जमीन बचे। उसका इस्तेमाल किसी दूसरे प्रोजेक्ट में भी इस्तेमाल किया जा सके। करीब दो हजार करोड़ रुपये से स्मार्ट सिटी शहर को बनाया जाना है।

सभी जनप्रतिनिधियों को कंसल्टेंट कंपनी की तरफ से न्यौता भेजा गया है। जनप्रतिनिधियों को भी स्मार्ट सिटी के बारे में अवगत कराया जाएगा। साथ ही सुझाव लिए जाएंगे। संजय सिंंह , जीएम, स्मार्ट सिटी कंपनी

chat bot
आपका साथी