शर्मनाक ! नदी में दो घंटे उतराता रहा शव, पुलिस करती रही सीमा निर्धारित होने का इंतजार

Bareilly Crime किला नदी में एक युवक का उफनाता हुआ शव दिखा। पुलिस को जानकारी मिली। किला व इज्जतनगर थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। सीमा विवाद में दो घंटे तक एक दूसरे पर जिम्मेदारी डाली जाती रही।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 12:46 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 12:46 PM (IST)
शर्मनाक ! नदी में दो घंटे उतराता रहा शव, पुलिस करती रही सीमा निर्धारित होने का इंतजार
शर्मनाक ! नदी में दो घंटे उतराता रहा शव, पुलिस करती रही सीमा निर्धारित होने का इंतजार

बरेली, जेएनएन। Bareilly Crime : किला नदी में एक युवक का उफनाता हुआ शव दिखा। पुलिस को जानकारी मिली। किला व इज्जतनगर थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। सीमा विवाद में दो घंटे तक एक दूसरे पर जिम्मेदारी डाली जाती रही। प्रभारी एसपी सिटी ने संज्ञान लिया तब जाकर इज्जतनगर पुलिस ने शव निकलवाया। पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, युवक की मौत डूबने से हुई है। लिहाजा, अंदेशा है कि शव बहकर ही यहां तक पहुंचा है। अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।

बुधवार सुबह-सुबह पुलिस को किला नदी में एक युवक के शव उफनाने की जानकारी मिली। शव मिनी बाईपास स्थित किला और इज्जतनगर बार्डर के बीच था। किला व इज्जतनगर पुलिस पहुंची। शव की जानकारी होते ही आस-पास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। शव निकालने को लेकर दोनों थानों की पुलिस एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालती रही।

सीमा विवाद का मामला अधिकारियों तक पहुंचा। प्रभारी एसपी सिटी राम मोहन सिंह ने इज्ज्तनगर पुलिस को शव के पंचनामे के कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद इज्जतनगर पुलिस ने शव को निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव के संबंध में आस-पास के लोगों से पूछताछ की। बावजूद कोई जानकारी हाथ नहीं लगी। शव मिलने से क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मचा रहा।

 चार दिन पूर्व हुई है मौत

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, युवक की मौत चार दिन पूर्व हुई है। चार दिन से लगातार शव नदी में होने के चलते शरीर की त्वचा छूटने लगी थी। शरीर पर चोटों के निशान नहीं मिले हैं। मृतक की उम्र 50 वर्ष के करीब है। आस-पास के जनपद पुलिस को शव के बारे में जानकारी दे दी गई है जिससे शव की शिनाख्त हो सके।

शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। शव की शिनाख्त के लिए आस-पास के जनपद की पुलिस को इस बारे में जानकारी दी गई है। - राम मोहन सिंह, प्रभारी एसपी सिटी

chat bot
आपका साथी