Bareilly Ramzan Eid Moon Sighting Update : मगरिब की नमाज के बाद देखा जाएगा चांद, शुक्रवार काे हाेगी ईद
Bareilly Ramzan Eid Moon Sighting Update दरगाह आला हजरत स्थित मरकजी रुयते हिलाल कमेटी ने बुधवार को ईद के चांद की गवाही नहीं होने पर शुक्रवार को ईद मनाए जाने का ऐलान किया है। बुधवार को बरेली व आसपास के क्षेत्रों में कही भी चांद नजर नहीं आया था।
बरेली, जेएनएन। Bareilly Ramzan Eid Moon Sighting Update : दरगाह आला हजरत स्थित मरकजी रुयते हिलाल कमेटी ने बुधवार को ईद के चांद की गवाही नहीं होने पर शुक्रवार को ईद मनाए जाने का ऐलान किया है। बुधवार को बरेली व आसपास के क्षेत्रों में कही भी चांद नजर नहीं आया था। इस कारण धर्मगुरुओं ने गुरुवार को 30वां रोजा भी रखने को कहा था। इसके साथ ही शुक्रवार को ईद उल फितर का त्योहार मनाए जाने का ऐलान किया था। इस पर गुरुवार को लोगों ने 30वां रोजा रखा।
जमात रजा ए मुस्तफा के मीडिया प्रभारी समरान खान ने बताया कि काजी ए हिंदुस्तान मुफ्ती मोहम्मद असजद रजा खां कादरी की ओर से शुक्रवार को ईद मनाने का ऐलान किया जा चुका है। इस पर लोगों ने घरों में ईद मनाने की तैयारी शुरू भी कर दी है। अब चांद देखने की जरूरत नहीं है। फिर भी गुरुवार की शाम मगरिब की नमाज के बाद (शाम सात बजे) चांद देखा जाएगा। हालांकि मौसम साफ होने के कारण चांद दिखाई देने की संभावना कम है।
अब शुक्रवार को ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाएगा। धर्मगुरुओं ने सादगी के साथ ईद मनाने की अपील की है उन्हाेंने कहा है कि त्याेहार शांति के साथ घर में ही रहकर मनाए। ताकि इस महामारी में सभी संक्रमण से सुरक्षित रह सकें।