Bareilly Pre Monsoon News : बरेली में प्री मानसून ने दी दस्तक, सुबह से हुई झमाझम बारिश, माैसम विशेषज्ञ जता रहे ये संभावना

Bareilly Weather News बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र होने से प्री मानसून की दस्तक दे दी है। शुक्रवार देर रात जहां रुक-रुककर बरसात हुई थी।वहीं शनिवार सुबह से आसमान में काली घटा छा गई। कुछ ही मिनट बाद तेज बारिश शुरू हो गई।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 11:23 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 11:23 AM (IST)
Bareilly Pre Monsoon News : बरेली में प्री मानसून ने दी दस्तक, सुबह से हुई झमाझम बारिश, माैसम विशेषज्ञ जता रहे ये संभावना
Bareilly Pre Monsoon News : बरेली में प्री मानसून ने दी दस्तक, सुबह से हुई झमाझम बारिश

बरेली, जेएनएन। Bareilly Weather News : बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र होने से प्री मानसून की दस्तक दे दी है। शुक्रवार देर रात जहां रुक-रुककर बरसात हुई थी।वहीं, शनिवार सुबह से आसमान में काली घटा छा गई। कुछ ही मिनट बाद तेज बारिश शुरू हो गई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रविवार को शनिवार के मुकाबले चार गुना तक (करीब 31 मिमी) तक बरसात होगी। इसी तरह शनिवार समेत अगले पांच दिनों में कुल 67 मिलीमीटर बरसात होने की संभावना मौसम विभाग जता रहा है।

पंत नगर कृषि विश्वविद्यालय के प्रधान मौसम विज्ञानी डॉ.आरके सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में इन दिनों कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं, बरेली की ओर आने वाली हवा भी दक्षिण पूर्वी है, इससे वहां बन रहे मौसम का सीधा असर यहां के मौसम पर पड़ रहा है। दबाव बढ़ने से अगले चार-पांच दिन लगातार बारिश होने की संभावना है।

शनिवार को जहां सात मिलीमीटर बरसात हो सकती है, वहीं रविवार को बारिश कई गुना बढ़ेगी। इस दिन 31 मिलीमीटर तक बरसात होने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद सोमवार से बुधवार तक क्रमश: 11 मिलीमीटर, आठ मिलीमीटर और 10 मिलीमीटर बारिश होगी। 

chat bot
आपका साथी