बरेली में मुठभेड़ में पकड़े गए गोरखपुर में हुए भाजपा नेता हत्याकांड में शामिल दाे बदमाश

गोरखपुर में भाजपा नेता की हत्या को अंजाम दे चुके दो इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद बुधवार रात गिरफ्तार कर लिए गए। दोनों आरोपित लखीमपुर खीरी जिले के मूल निवासी हैं मगर काफी समय से अमृतसर (पंजाब) के देवेंद्रनगर में रहने लगे थे।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 05:53 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 05:53 PM (IST)
बरेली में मुठभेड़ में पकड़े गए गोरखपुर में हुए भाजपा नेता हत्याकांड में शामिल दाे बदमाश
बरेली में मुठभेड़ में पकड़े गए गोरखपुर में हुए भाजपा नेता हत्याकांड में शामिल दाे बदमाश

बरेली, जेएनएन : गोरखपुर में भाजपा नेता की हत्या को अंजाम दे चुके दो इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद बुधवार रात गिरफ्तार कर लिए गए। दोनों आरोपित लखीमपुर खीरी जिले के मूल निवासी हैं, मगर काफी समय से अमृतसर (पंजाब) के देवेंद्रनगर में रहने लगे थे।

बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे पढेरा रोड पर कुछ बदमाश होने की जानकारी पर फरीदपुर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। इस पर दो बदमाशों ने फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ा गया राजवीर उर्फ राजू और सतनाम सिर्फ शैलेंद्र मूल रूप से लखीमपुर खीरी के गांव पहाड़पुर का रहने वाला है।

फरीदपुर इंस्पेक्टर एसके पचौरी ने बताया कि दोनों शातिर बदमाश हैं। कुछ समय दोनों ने गोरखपुर के गुलरिया क्षेत्र में भाजपा नेता ब्रजेश सिंह की हत्या की थी। दोनों पर 50 हजार रुपये का इनाम है। दोनों पेशेवर हत्यारे हैं। लखीमपुर खीरी जिले में भी दोनों के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। गोरखपुर में वारदात करने के बाद दोनों पंजाब भाग गए थे। बुधवार को पढेरा रोड पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, मगर इससे पहले पकड़े गए। मुठभेड़ में दो सिपाही भी चोटिल हुए हैं। 

chat bot
आपका साथी