सर्राफ से सोना ठगने के मामले में बरेली पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया, जानिए कैसे घटना को ठगों ने अंजाम दिया था

सौतेले बहनोई के साथ सर्राफ का काम करने वाले दो सालों ने लाखों रुपये के सोने की चपत लगाकर फरार हो गए। पीड़ित ने एसपी क्राइम से शिकायत की। अब कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 11:56 AM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 11:56 AM (IST)
सर्राफ से सोना ठगने के मामले में बरेली पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया, जानिए कैसे घटना को ठगों ने अंजाम दिया था
आरोपित दो सालों पर 251 ग्राम सोना ठगने का आरोप।

बरेली: सौतेले बहनोई के साथ सर्राफ का काम करने वाले दो सालों ने लाखों रुपये के सोने की चपत लगाकर फरार हो गए। पीड़ित ने एसपी क्राइम से शिकायत की। अब कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर के ख्वाजा कुतुब निवासी मनीष रस्तोगी सर्राफ हैं। उन्होंने बताया कि शाही के रहने वाले दो सौतेले सालों को उन्होंने माता पिता के कहने पर अपने यहां काम पर रखा था। उन्हें किराये पर रहने के लिए मकान भी दिया। आरोप है कि 13 मार्च को उन्होंने 251 ग्राम सोने के आभूषण उन्हें बनाने के लिए दिए थे। मनीष ने 18 मार्च को दोनों कारीगरों से काम पूरा करने की बात भी कही थी। उन्होंने दोनों कारीगरों को फोन किया लेकिन दोनों ने फोन नहीं उठाया। मनीष उनके घर पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि होली के बाद सोने का हिसाब कर देंगे। जिसके बाद से ही वे अब तक मनीष को टाल रहे हैं। इसके बाद मनीष ने एसपी क्राइम से पूरे मामले की शिकायत की थी। जिसके बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

chat bot
आपका साथी