Bareilly Panchayat Chunav Result : आंवला, फरीदपुर और नवाबगंज की सीटाें पर सपा ने किया कब्जा, रात तीन बजे तक डेरा जमाए रहे सपाईं

जारी नतीजों में समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा। सपा के दिग्गज नेता भगवत सरन गंगवार के गढ़ नवाबगंज में सपा ने नौ सीटों में पांच पर कब्जा किया। आंवला की सात सीटों में छह पर सपा समर्थित प्रत्याशी जीते।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 08:30 AM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 08:30 AM (IST)
Bareilly Panchayat Chunav Result : आंवला, फरीदपुर और नवाबगंज की सीटाें पर सपा ने किया कब्जा, रात तीन बजे तक डेरा जमाए रहे सपाईं
Bareilly Panchayat Chunav Result : आंवला, फरीदपुर और नवाबगंज की सीटाें पर सपा ने किया कब्जा

बरेली, जेएनएन। Bareilly Panchayat Chunav Result : जारी नतीजों में समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा। सपा के दिग्गज नेता भगवत सरन गंगवार के गढ़ नवाबगंज में सपा ने नौ सीटों में पांच पर कब्जा किया। आंवला की सात सीटों में छह पर सपा समर्थित प्रत्याशी जीते। वहीं फरीदपुर में भी सात सीटों में पांच सपा के खाते में गईं है। बिथरीचैनपुर में भी सपा के हिस्से में आठ में आधी सीटे आईं। वहीं मीरगंज और भोजीपुरा भाजपा का प्रदर्शन बेहतर रहा। सपा जिलाध्यक्ष अगम मौर्य मंगलवार देर रात तक कलक्ट्रैट में डेरा जमाए रहे।

क्योंकि वार्ड 55 पर सीमा यादव और वार्ड 36 पर राजवीर यादव की मतगणना को लेकर उठा पटक जारी रही। नतीजे बुधवार सुबह तक भी स्पष्ट नहीं होने से पार्टी प्रवक्ता मयंक शुक्ला, गौरव जायसवाल, बृजेश श्रीवास्तव, गजेंद्र कुर्मी आदी सपा नेता कलक्ट्रेट पहुंच गए। जद्दोजहद के बाद ये दोनों सीट भी भी सपा के खाते में ही आईं।

बुधवार दोपहर तक प्रमाणपत्र वितरण के बाद समाजवादी पार्टी समर्थित प्रत्याशियों में वार्ड 2 से विनीता गंगवार, वार्ड 4 से नीलम गंगवार, वार्ड 5 से खतीब, वार्ड 6 से भागवती देवी, वार्ड 8 से ऊषा देवी, वार्ड 13 से ब्रह्मस्वरूप सागर, वार्ड 17 से शहनवाज खान, वार्ड 18 से मेशरजहां, वार्ड 29 से राम बहादुर, वार्ड 33 से अर्चना यादव, वार्ड 34 से छोटे लाल दिवाकर, वार्ड 36 से राजवीर, वार्ड 37 से चमन सिंह यादव, वार्ड 39 से जान मुहम्मद, वार्ड 40 से प्राची सिंह, वार्ड 42 से सत्येंद्र श्रीवास्तव, वार्ड 43 से प्रियंका यादव, वार्ड 46 से राजवीर यादव, वार्ड 48 से शिल्पी यादव, वार्ड 50 से सीतू सागर, वार्ड 53 से सरोज खान, वार्ड 55 से सीमा यादव और वार्ड 60 नीरू पटेल शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी