ग्राम प्रधान बनते ही जानिये ऐसा क्या हुआ जो पहली रात जेल में गुजारनी पड़ी

पंचायत चुनाव में जीत-हार के बाद अब जश्न और विरोध के चलते प्रत्याशियों में विवाद और मारपीट की घटनाएं शुरू हो गईं है। क्यारा ब्लाक के गांव सहसिया हुसैनपुर में जीत के बाद प्रत्याशी द्वारा विजय जुलूस निकालने को लेकर पूर्व प्रधान के समर्थकों से विवाद हो गया।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 06:10 AM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 06:10 AM (IST)
ग्राम प्रधान बनते ही जानिये ऐसा क्या हुआ जो पहली रात जेल में गुजारनी पड़ी
पुलिस ने हालात को संभाला और दोनों पक्ष से आधा दर्जन से अधिक लोगों का शांति भंग में चालान किया।

बरेली, जेएनएन। पंचायत चुनाव में जीत-हार के बाद अब जश्न और विरोध के चलते प्रत्याशियों में विवाद और मारपीट की घटनाएं शुरू हो गईं है। क्यारा ब्लाक के गांव सहसिया हुसैनपुर में जीत के बाद प्रत्याशी द्वारा विजय जुलूस निकालने को लेकर पूर्व प्रधान के समर्थकों से विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात को संभाला और दोनों पक्ष से आधा दर्जन से अधिक लोगों का शांति भंग में चालान किया है।इनमेें नवनिर्वाचित प्रधान और पूर्व प्रधान भी शामिल हैं।सभी को जेल भेज दिया गया है।

सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव सहसिया हुसैनपुर में विजयी प्रत्याशी सर्वेश कुमार जीत का जश्न मानते हुए अपने समर्थकों के साथ विजयी जुलूस निकाल रहे थे। इसी बीच गांव के पूर्व प्रधान रहे सत्यवीर गंगवार के समर्थक बाबूराम की सर्वेश पक्ष से कुछ कहासुनी हो गयी। सर्वेश पक्ष के लोगों को बात इतनी नागवार गुजरी की दोनों पक्ष में सरेआम जमकर मारपीट शुरू हो गई। सूचना मिलते ही थाने से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्ष की ओर से आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया और सभी का शांति भंग में चालान किया है। जिसमें वर्तमान प्रधान सर्वेश कुमार पूर्व प्रधान सतवीर गंगवार,बाबूराम समेत कई लोग हैं। परसाखेड़ा चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष की ओर से शांति भंग में चालान कर आरोपितो को जेल भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी