Bareilly Panchayat Chunav News : पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार फिर से बरेली के नवाबगंज और भदपुरा ब्लाक में प्रमुख बनाने में जुटे

Bareilly Panchayat Chunav News पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार एक बार फिर दोनों ब्लाकों में अपने प्रमुख बनाने की तैयारी में जुट गए हैं। अभी तक भदपुरा ब्लॉक में सपा के पुरुषोत्तम गंगवार व नवाबगंज ब्लाक में विनोद दिवाकर प्रमुख थे।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 10:40 AM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 10:40 AM (IST)
Bareilly Panchayat Chunav News : पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार फिर से बरेली के नवाबगंज और भदपुरा ब्लाक में प्रमुख बनाने में जुटे
भाजपा सरकार आने की बाद विनोद दिवाकर भाजपा में शामिल हो गए थे।

बरेली, जेएनएन। Bareilly Panchayat Chunav News : पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार एक बार फिर दोनों ब्लाकों में अपने प्रमुख बनाने की तैयारी में जुट गए हैं। अभी तक भदपुरा ब्लॉक में सपा के पुरुषोत्तम गंगवार व नवाबगंज ब्लाक में विनोद दिवाकर प्रमुख थे। भाजपा सरकार आने की बाद विनोद दिवाकर भाजपा में शामिल हो गए थे। हाल में हुए पंचायत चुनाव के बाद पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार दोनों ही ब्लॉकों में अपने प्रमुख बनाने की तैयारी में जुटे हैं।

नवाबगंज ब्लॉक में तो सपा के पूर्व प्रमुख तेज प्रकाश गंगवार की बेटी प्रियंका गंगवार को मैदान में लाने की तैयारी कर ली गई है, जबकि उन्हें भदपुरा ब्लॉक में उम्मीदवार की तलाश है। हालांकि पूर्व प्रमुख पुरुषोत्तम गंगवार भी दावेदारी की लाइन में हैं, लेकिन पूर्व मंत्री की नाराजगी उनके आड़े आ रही है। बताया जाता है कि एक दिन पहले उन्होंने बरेली जाकर पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार से मुलाकात की थी। दूसरी ओर भाजपा से सांसद प्रतिनिधि रवि शंकर गंगवार की पत्नी रश्मि गंगवार का नाम भदपुरा ब्लॉक प्रमुख पद के लिए सामने आ रहा है।

रवि गंगवार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव तो हार गए हैं लेकिन उनकी पत्नी रश्मि गंगवार ने भदपुरा के ग्राम बबूरा बबूरी से बीडीसी का चुनाव जीत लिया। इसी ब्लॉक के तीन बार ब्लॉक प्रमुख रह चुके मुन्ना गंगवार इस बार बीडीसी का चुनाव हार गए, लेकिन वह ग्राम के प्रधानी का चुनाव जीत गए। नवाबगंज ब्लॉक से भाजपा से डा. एके गंगवार का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। बताया जाता है कि उन्होंने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। इस मामले में पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार ने बताया कि दोनों ब्लॉकों में समाजवादी पार्टी का ही ब्लॉक प्रमुख बनेगा। भदपुरा से किसे चुनाव लड़ाया जाएगा, इस सवाल पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया, कहा समय आने दो, सब सामने आ जाएगा।

अब ब्लाक प्रमुख के लिए दावेदारों ने शुरु की जोड़ तोड़

पंचायत चुनाव निपटने के बाद अब दावेदारों ने ब्लाक प्रमुखी के लिए जोड़-तोड़ शुरू कर दी। नवाबगंज ब्लाक प्रमुख की सीट इस बार ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है। बीडीसी का चुनाव निबटने के बाद सपा और भाजपा ने इस पद पर दावा ठोकने के लिए अपने प्यादे सेट करने में लगे हैं। नवाबगंज ब्लाक के 127 क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लाक प्रमुख के भाग्य का फैसला करेंगे। कस्बे के डा. एके गंगवार ने अपने भाई अनुज गंगवार की पत्नी प्रज्ञा गंगवार को क्षेत्र पंचायत के वार्ड संख्या 45 व 47 से चुनाव लड़ाया था। इन दोनों सीटों से वह जीत गई।अब उन्होंने ब्लाक प्रमुख के पद के लिए तैयारी शुरु कर दी है।

वहीं नवाबगंज ब्लाक प्रमुख रहे तेज प्रकाश गंगवार और उनकी पत्नी सुमित्रा गंगवार ने भी अपनी बेटी प्रियंका गंगवार के वार्ड संख्या 69 से जीत हासिल करने के बाद उसे इस पद पर बैठाने के लिए संपर्क साधना शुरू किया है। प्रियंका गंगवार शम्भू दयाल पीजी कालेज गाजियाबाद में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उधर, केंद्रीय मंत्री के खास माने जाने वाले भाजपा के जिला महामंत्री वीरपाल गंगवार ने भी अपनी भाभी विमला देवी के वार्ड 122 से बीडीसी चुनाव जीतने के बाद उन्हें ब्लाक प्रमुख पद तक पहुंचाने की कोशिश शुरू की है।

chat bot
आपका साथी