Bareilly Panchayat Chunav 2021 : बरेली के खमरिया और मुशर्रफपुर में 29 अप्रैल को होंगे मतदान

Bareilly Panchayat Chunav 2021 मझगवां विकासखंड के ग्राम पंचायत मुशर्रफपुर में प्रधान प्रत्याशी अमर सिंह और खमरिया आजमपुर में प्रधान प्रत्याशी लौग की मृत्यु होने के बाद रद हुए चुनाव के लिए नई समयसारणी जारी की गई है।19 अप्रैल को नामांकन का समय दिया गया है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 09:14 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 09:14 AM (IST)
Bareilly Panchayat Chunav 2021 : बरेली के खमरिया और मुशर्रफपुर में 29 अप्रैल को होंगे मतदान
29 अप्रैल को सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक मतदान होगा।

बरेली, जेएनएन।Bareilly Panchayat Chunav 2021 :  मझगवां विकासखंड के ग्राम पंचायत मुशर्रफपुर में प्रधान प्रत्याशी अमर सिंह और खमरिया आजमपुर में प्रधान प्रत्याशी लौग की मृत्यु होने के बाद रद हुए चुनाव के लिए नई समयसारणी जारी की गई है। 19 अप्रैल को नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच 20 अप्रैल, उम्मीदवारी वापस लेने के लिए 21 अप्रैल का समय दिया जाएगा। प्रतीक आवंटन भी 21 अप्रैल को किया जाएगा। 29 अप्रैल को सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक मतदान होगा। डीएम नितीश कुमार ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।

chat bot
आपका साथी