Bareilly Panchayat Election 2021 : बरेली के बीडीसी चुनाव में सुनीता गंगवार जीती, भाजपा समर्थित प्रत्याशी को मिली हार

Bareilly Panchayat Election 2021 बीडीसी सदस्य गुलशन अली की हत्या के बाद जरेली गांव की बीडीसी सीट रिक्त हो गयी थी। जिसके बाद 12 जून को इस सीट पर चुनाव हुआ था। जिसमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा गंगवार की पुत्रवधू सुनीता गंगवार ने जीत दर्ज की।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 03:56 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 03:56 PM (IST)
Bareilly Panchayat Election 2021 : बरेली के बीडीसी चुनाव में सुनीता गंगवार जीती, भाजपा समर्थित प्रत्याशी को मिली हार
भाजपा समर्थित प्रत्याशी डाॅॅ. मीनाक्षी गंगवार को हार का मुंह देखना पड़ा।वह दूसरे नंबर पर रहीं।

बरेली, जेएनएन। Bareilly Panchayat Election 2021 : बीडीसी सदस्य गुलशन अली की हत्या के बाद जरेली गांव की बीडीसी सीट रिक्त हो गयी थी। जिसके बाद 12 जून को इस सीट पर चुनाव हुआ था। जिसमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा गंगवार की पुत्रवधू व पूर्व ब्लाक प्रमुख धर्मेन्द्र गंगवार उर्फ पिंटू की पत्नी सुनीता गंगवार व भाजपा समर्थित प्रत्याशी डाक्टर मीनाक्षी गंगवार आमने सामने थीं। इस सीट पर भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर थी।जिसके चलते भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजमल हुसैन जैदी समेत कई भाजपा नेताओं ने गांव में डेरा डाल दिया था। चुनाव के दौरान दोनोंं प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच खूब तनातनी रही थी। सोमवार को हुई मतगणना के बाद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा गंगवार की पुत्रवधू व पूर्व ब्लाक प्रमुख धर्मेन्द्र गंगवार उर्फ पिंटू की पत्नी सुनीता गंगवार ने 756 मत पाकर भाजपा समर्थित प्रत्याशी डाॅॅ. मीनाक्षी गंगवार को 404 वोटों से हरा दिया। डाॅॅॅ. मीनाक्षी गंगवार को 352 मत ही मिल सके।

ब्लॉक प्रमुख चुनाव में कांटे की होगी टक्कर : जरेली गांव में हुए बीडीसी के चुनाव में पूर्व प्रमुख धर्मेन्द्र गंगवार की पत्नी के बाजी मारने के बाद भाजपाई खेमे में खलबली मच गई है | प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में भाजपा के कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी।सभी समर्थित प्रत्याशी डाॅॅ.मीनाक्षी गंगवार को जिताने में जुटे थे लेकिन उनके सारे जतन धराशाई हो गए | इस चुनाव में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा गंगवार की पुत्रवधू सुनीता गंगवार ने भारी अंतर से जीत दर्ज कर इनका सारा गणित बिगाड़ दिया है। सुनीता गंगवार भी ब्लाक प्रमुखी की दावेदार हो गयी हैं। उनकी सास पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा गंगवार ने इसे लेकर अपना मन्तव्य जाहिर भी किया है। जबकि भाजपा की ओर से डाॅॅ.मीनाक्षी गंगवार की देवरानी प्रज्ञा गंगवार को ही ब्लाक प्रमुखी का दावेदार माना जा रहा है। सपा ने पूर्व प्रमुख तेज प्रकाश गंगवार की पुत्री को मैदान में उतारा है।

chat bot
आपका साथी