Bareilly Panchayat Chunav 2021 : महिला आरक्षित सीट पर पुरुष चुनाव लड़कर कैसे जीता पता लगाएंगे एडीएम प्रशासन

Bareilly Panchayat Chunav 2021 महिला आरक्षित सीट पर पुरुष के चुनाव लड़ कर जीतने के मामले में डीएम नितीश कुमार ने जांच एडीएम प्रशासन वीके सिंह को सौंप दी है। अब जांच के बाद स्पष्ट होगा कि आखिर महिला आरक्षित सीट पर पुरुष ने नामांकन कैसे कराया?

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Wed, 09 Jun 2021 08:35 AM (IST) Updated:Wed, 09 Jun 2021 08:35 AM (IST)
Bareilly Panchayat Chunav 2021 : महिला आरक्षित सीट पर पुरुष चुनाव लड़कर कैसे जीता पता लगाएंगे एडीएम प्रशासन
डीएम के निर्देश पर एडीएम प्रशासन को सौंपी गई जांच, आरओ से मांगी रिपोर्ट।

बरेली, जेएनएन। Bareilly Panchayat Chunav 2021 : महिला आरक्षित सीट पर पुरुष के चुनाव लड़ कर जीतने के मामले में डीएम नितीश कुमार ने जांच एडीएम प्रशासन वीके सिंह को सौंप दी है। अब जांच के बाद स्पष्ट होगा कि आखिर महिला आरक्षित सीट पर पुरुष ने नामांकन कैसे कराया? फिर चुनाव लड़ने के बाद जीतने तक आपत्तियां किन स्तर पर हुई। अगर नहीं तो क्यों? नामांंकन दस्तावेज की छानबीन करने वाले अधिकारियों से चूक कैसे हो गई?

इस मामले में गाज गिरनी तय मानी जा रही है। एसडीएम वेद प्रकाश के निर्देश पर आरओ ने प्रकरण की रिपोर्ट तैयार कर रहे है। यह रिपोर्ट एडीएम प्रशासन को भेजी जाएगी। चुनाव जीतने वाले क्षेत्र पंचायत सदस्य ने भी वकीलों से सलाह लेनी शुरू कर दी है।डीएम नितीश कुमार ने बताया कि प्रकरण की जांच रिपोर्ट आने के बाद लापरवाही किस स्तर पर हुई, स्पष्ट हो सकेगा। एडीएम प्रशासन इस मामले की जांच कर रहे हैं।

सतुईया खुर्द गांव के वार्ड संख्या 16 के क्षेत्र पंचायत सदस्य की सीट महिला के लिए आरक्षित थी। इस सीट पर मिथलेश कुमारी, सुरजमुखी, मीरा देवी, जीनत बानो, राजो व फूल बानो के साथ ही ख्याली सिंह ने नामांकन कराया था। सीट महिला होने के बाद भी नामांकन पत्रों की जांच में ख्याली सिंह के पर्चे को वैध करार कर दिया गया, जिसमें ख्याली सिंह मिथलेश कुमारी से 24 वोटों से जीत गए थे।

चुनाव हारी मिथलेश कुमारी के पति कृष्ण अवतार ने सोमवार को मामले में चुनाव आयोग व डीएम से शिकायत कर चुनाव निरस्त करने की मांग की थी। अब आरओ रणधीर सिंह ने जांच रिपोर्ट तैयार कर रहे है। आरओ रणधीर सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य चुनाव से निपटने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी