सरकार का विरोध कर लोगों को सपा की नीतिया बताने आए सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियाें में भरा जाेश, निकाली रैली

SP State President News समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर गुरुवार को जिले में सपाइयों ने साइकिल रैली निकाली। मिशन कंपाउंड स्थित कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 08:48 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 01:57 PM (IST)
सरकार का विरोध कर लोगों को सपा की नीतिया बताने आए सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियाें में भरा जाेश, निकाली रैली
सरकार का विरोध कर लोगों को सपा की नीतिया बताने आए प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे नेताओं के घर

बरेली, जेएनएन। SP State President News : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर गुरुवार को जिले में सपाइयों ने साइकिल रैली निकाली। मिशन कंपाउंड स्थित कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने पदाधिकारियों के साथ कुछ दूर तक साइकिल चलाई। इसके बाद रैली शहर की सड़कों पर निकली। साइकिल सवार सपाइयों ने प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, महिला अपराध आदि के बारे में लोगों को बताया। इसके साथ ही सपा की जनहित की नीतियों को भी बताया।

रैली कोतवाली, कुतुबखाना, कोहाड़ापीर, धर्मकांटा तिराहा होते हुए मूर्ति नर्सिंग होम पहुची। वहां से ईंट पजया चौराहा होते हुए श्यामगंज, रामपुर गार्डन, पटेल चौक होते हुए वापस पार्टी कार्यालय पर समाप्त हुई। रैली में जिलाध्यक्ष अगम मौर्य समेत तमाम पदाधिकारी, नेता मौजूद रहे। महंगाई, बेरोजगारी समेत तमाम मुद्दों को लेकर गुरुवार को आयोजित होने वाली सपा की साइकिल रैली के लिए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल बुधवार शाम शहर आ गए थे।

शहर आगमन पर फतेहगंज पूर्वी पर सपाइयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वह पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव के पैतृक आवास परतासपुर पहुंचे। वहां उनके छोटी भाई शरद यादव को श्रद्धांजलि दी। उसके बाद पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार के आवास पर पहुंचे। नेताओं ने उनका स्वागत किया। बीते दिनों कोविड संक्रमण से नवाब अयूब हसन का इंतकाल हो गया था। गुरुवार सुबह प्रदेश अध्यक्ष उनके घर पहुंचकर परिवार वालों को सांत्वना देंगे।

chat bot
आपका साथी