Bareilly Nikah News : बरेली में मौलवी ने निकाह पढ़वाने से किया इनकार, बताई ये वजह, हैरान हुए लाेग, जानिए आगे क्या हुआ

Bareilly Nikah News लीचीबाग में हो एक निकाह में डीजे बजने को लेकर मौलवी ने निकाह पढ़ाने से इनकार कर दिया। दरगाह आला हजरत के संगठन टीटीएस के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। लड़की पक्ष की तरफ से माफीनामा और तौबा करवाने के बाद निकाह की रस्म अदा करवाई।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 08:33 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 08:33 AM (IST)
Bareilly Nikah News : बरेली में मौलवी ने निकाह पढ़वाने से किया इनकार, बताई ये वजह, हैरान हुए लाेग, जानिए आगे क्या हुआ
Bareilly Nikah News : बरेली में मौलवी ने निकाह पढ़वाने से किया इनकार

बरेली, जेएनएन। Bareilly Nikaah News : लीचीबाग में हो एक निकाह में डीजे बजने को लेकर मौलवी ने निकाह पढ़ाने से इनकार कर दिया। दरगाह आला हजरत के संगठन टीटीएस के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। लड़की पक्ष की तरफ से माफीनामा और तौबा करवाने के बाद निकाह की रस्म मौलाना ने करवाई।

माैलाना ने नाचने पर दर्ज कराई आपत्ति

किला की लीचीबाग एक एक बारातघर में कटघर से आई बारात ठहरी थी। निकाह पढ़वाने के लिए कटघर से ही मौलाना मुफ्ती साहिद मंजरी आए थे। हल्दी रस्म के वक्त डीजे बजने और लोगों के नाचने पर मौलाना ने आपत्ति दर्ज कराई। इसकी जानकारी दरगाह आलाहजरत पर भी दी गई।

डांस करने वालाें ने मांगी माफी, की ताैबा

दरगाह सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा खां कादरी की अगुवाई में बनी टीटीएस संगठन की टीम के सदस्य आले नबी, सैय्यद माजिद, जुऐब रजा, काशिफ आदि लोग शादी समारोह में पहुंचे। उन्होंने डीजे पर डांस करने वालों से माफी मंगवाकर तौबा कराई।

पढ़वाया निकाह, बाेले-सादगी से करें निकाह

इसके बाद निकाह पढ़वाया गया। दरगाह आला के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा कादरी ने पिछले साल निकाह में फिजूलखर्च, दहेज प्रथा, डीजे पर रोक लगाने के लिए कहा था। सादगी के साथ निकाह रस्म अदा करने की अपील की थी।

निकाह की रस्म में डीजे बजाया गया। इस पर मौलावी को एतराज था। मामला दरगाह तक पहुंचा था। माफी और तौबा के बाद निकाह पढ़वाया गया। - नासिर कुरैशी मीडिया प्रभारी दरगाह आला हजरत

chat bot
आपका साथी