बरेली में पंजाबपुरा के लोगों ने बचाई राष्ट्रीय पक्षी मोर की जान, जानिये कैसे घायल हुआ था मोर

शुक्रवार को कहीं से उड़कर राष्ट्रीय पक्षी मोर शहर के पंजाबपुरा इलाके में आ पहुंचा। जहां बंदरों ने उस पर हमला कर दिया। इसमें मोर गंभीर रूप से घायल हो गया। मोर को तड़पता देख पंजाबपुरा के लोगों ने उसे बंदरों से बचाया।पहले तो बंदरों को भगाने का प्रयास किया।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 11:52 AM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 11:52 AM (IST)
बरेली में पंजाबपुरा के लोगों ने बचाई राष्ट्रीय पक्षी मोर की जान, जानिये कैसे घायल हुआ था मोर
लोगों ने मोर को एक दुकान में कूलर में छुपा दिया।

बरेली, जेएनएन। शुक्रवार को कहीं से उड़कर राष्ट्रीय पक्षी मोर शहर के पंजाबपुरा इलाके में आ पहुंचा। जहां बंदरों ने उस पर हमला कर दिया। इसमें मोर गंभीर रूप से घायल हो गया। मोर को तड़पता देख पंजाबपुरा के लोगों ने उसे बंदरों से बचाया।पहले तो बंदरों को भगाने का प्रयास किया। इस पर बंद लोगों पर ही हमलावर हो गए। यह देख लोगों ने मोर को एक दुकान में कूलर में छुपा दिया। तब कहीं जाकर बंदरों से मोर को पंजाबपुरा के लोग बचा सके।इसके बाद पंजाबपुरा के रहने वाले प्रदीप कुमार मिश्रा ने इसकी जानकारी पुलिस और वन विभाग की टीम को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को मोर सौंप दिया गया। वन विभाग की टीम घायल मोर को अपने साथ ले गई और उसकी मरहम पट्टी कराई।

chat bot
आपका साथी