अब बरेली की सड़कों के किनारे नहीं लगेंगे कूड़े के ढेर, जानिये नगर निगम की नई व्यवस्था के बारे में

शहर में कोरोना महामारी से निपटने के लिए कराए जा रहे कार्यों की महापौर डॉ. उमेश गौतम ने समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को शहर में सैनिटाइजेशन के साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। डलावघरों से दो बार कूड़ा उठाने को कहा।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 09:10 AM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 09:10 AM (IST)
अब बरेली की सड़कों के किनारे नहीं लगेंगे कूड़े के ढेर, जानिये नगर निगम की नई व्यवस्था के बारे में
महापौर ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।

बरेली, जेएनएन। शहर में कोरोना महामारी से निपटने के लिए कराए जा रहे कार्यों की महापौर डॉ. उमेश गौतम ने समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को शहर में सैनिटाइजेशन के साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। डलावघरों से दो बार कूड़ा उठाने को कहा। इसके साथ ही नालों की सफाई का काम भी तेज करने को कहा।

नगर निगम शहरवासियों को कोरोना से बचाने के लिए सैनिटाइजेशन के साथ ही साफ-सफाई समेत अन्य कार्य करवा रहा है। बावजूद इसके तमाम लोग सैनिटाइजेशन नहीं किए जाने की शिकायत कर रहे हैं। महापौर डॉ. उमेश गौतम ने सोमवार शाम को नगर आयुक्त अभिषेक आनंद समेत अन्य अधिकारियों के साथ नगर निगम के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि रोजाना सुबह 20 बड़े वाहन सैनिटाइजेशन के लिए एक साथ मुहल्लों में निकलें।

चार दिन में सभी अस्सी वार्डों में सैनिटाइजेशन करने के फोटो और वीडियोग्राफी भी कराएं। बोले, जहां भी संक्रमित मरीज निकल रहे हैं, उनके घरों को सौ फीसद सैनिटाइज करें। मंडियों, पार्कों और बाजार में रोजाना दवा का छिड़काव किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट रूप से कहा कि सड़क किनारे कही भी कूड़े के ढेर लगे दिखाई नहीं देने चाहिए। सभी डलावघरों से दिन में दो बार कूड़ा उठाने की व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

सड़क किनारों से रोजाना कूड़ा हटाकर वहां चूना डलवाने को भी कहा। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्वास्थ्य कर्मचारियों को चेक करें। देखें कि वह मास्क और दस्ताने पहनकर काम कर रहे हैं या नहीं। उन्हें यह सामान उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मचारियों और उनके परिवार के लोगों को जल्द टीकाकरण करवाने के निर्देश दिए। अक्षर विहार पार्क और सीआइ पार्क पर जल्द सुंदरीकरण का काम पूरा करने को भी अधिकारियों से कहा।

जून तक सभी नालों की सफाई पूरी करने के निर्देश भी दिए। नगर आयुक्त अभिषेक प्रकाश ने बताया कि शहर में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त चल रही है। सभी जगह समय पर सैनिटाइजेशन भी कराया जा रहा है। स्वास्थ्य कर्मचारियों को संसाधन मुहैया कराए हैं। नालों की सफाई का काम शुरू करा दिया गया है।

chat bot
आपका साथी