प्रेम विवाह के तीन साल बाद पत्नी को घर से निकालकर कर ली दूसरी शादी, जानें इस अलगाव की वजह

प्रेम विवाह के तीन साल बाद विवाद के चलते पति ने पत्नी को घर से निकाला दिया। इसके बाद दूसरी युवती से शादी कर ली।पहली पत्नी को जब इसका पता चला तो उसने विरोध किया लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। इस पर पहली पत्नी ने पुलिस में शिकायत की।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 03:37 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 03:37 PM (IST)
प्रेम विवाह के तीन साल बाद पत्नी को घर से निकालकर कर ली दूसरी शादी, जानें इस अलगाव की वजह
सुभाष नगर के मढ़ीनाथ की युवती को करीब चार साल पहले पीलीभीत जंक्शन पर एक युवक मिला था।

बरेली, जेएनएन। प्रेम विवाह के तीन साल बाद विवाद के चलते पति ने पत्नी को घर से निकाला दिया। इसके बाद दूसरी युवती से शादी कर ली।पहली पत्नी को जब इसका पता चला तो उसने विरोध किया, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। इस पर पहली पत्नी ने पुलिस में शिकायत की।पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

सुभाष नगर के मढ़ीनाथ की युवती को करीब चार साल पहले पीलीभीत जंक्शन पर एक युवक मिला था। दोस्ती के बाद दोनों ने तीन साल पहले प्रेम विवाह कर लिया। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही पति और ससुराली दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। एक दिन महिला को पीटकर निकाल दिया। पीड़िता का आरोप है कि पति ने मथुरा की युवती से दूसरी शादी कर ली। महिला की तहरीर पर सुभाष नगर पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मढ़ीनाथ निवासी मुस्कान ने बताया कि अप्रैल 2017 में उसकी मुलाकात पीलीभीत जंक्शन पर रहने वाले प्रदीप कुमार मीना से हुई थी। इसके बाद दोनों लोग आपस में बातचीत करने लगे। दोनों में प्यार हो गया था तो शादी कर ली थी।

chat bot
आपका साथी