Bareilly Nagar Nigam : बरेली में निर्माण विभाग का कारनामा, हैंडपंप बीच में छोड़ रास्ता बना डाला

Bareilly Nagar Nigam नगर निगम के निर्माण विभाग की लापरवाही का आलम अगर देखना है तो बिहारमान नगला आइए। यहां इंजीनियरों ने एक सड़क का सीसी टाइल्स से निर्माण कराया है। सड़क के बीच में ही लगा खराब हैंडपंप किसी को दिखाई नहीं दिया।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 02:53 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 02:53 PM (IST)
Bareilly Nagar Nigam : बरेली में निर्माण विभाग का कारनामा, हैंडपंप बीच में छोड़ रास्ता बना डाला
Bareilly Nagar Nigam : बरेली में निर्माण विभाग का कारनामा, हैंडपंप बीच में छोड़ रास्ता बना डाला

बरेली, जेएनएन। Bareilly Nagar Nigam : नगर निगम के निर्माण विभाग की लापरवाही का आलम अगर देखना है तो बिहारमान नगला आइए। यहां इंजीनियरों ने एक सड़क का सीसी टाइल्स से निर्माण कराया है। सड़क के बीच में ही लगा खराब हैंडपंप किसी को दिखाई नहीं दिया। इससे वहां हादसे का खतरा बना हुआ है।

विश्व हिन्दू युवा सेना के सुरेश कुमार, प्रशांत, रवि कुमार, विशाल, विजय और आयुष ने महापौर व नगर आयुक्त से शिकायत की है। उनका कहना है कि बिहारमान नगला में गुड्डू की डेयरी के सामने एक सरकारी हैंडपंप बीच सड़क पर लगा है। बताया कि कुछ समय पहले ही नगर निगम ने सड़क का निर्माण कराया, लेकिन ठेकेदार ने बीच सड़क पर लगा हैंडपंप नहीं हटाया। इंजीनियरों ने भी इसे नहीं देखा और वहां हादसे को दावत देने के लिए खराब हैंडपंप छोड़ दिया गया।

इसकी शिकायत निर्माण के वक्त भी अधिकारियों से की गई, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। इस पर उन्होंने महापौर से शिकायत कर हैंडपंप सड़क के किनारे कराने की मांग की है। महापौर डा. उमेश गौतम ने बताया कि स्थानीय लोगों ने कार्यालय आकर लिखित शिकायत की है। उन्होंने फोटो भी दिखाए हैं। निर्माण विभाग के इंजीनियरों को बीच सड़क पर हैंडपंप दिखाई नहीं दिया। उन्हें तत्काल हैंडपंप हटाने को कहा गया है।

chat bot
आपका साथी