Bareilly Nagar Nigam : बरेली नगर निगम ने निर्माण सामग्री जब्त कर विभागों को भेजा नोटिस

Bareilly Nagar Nigam गंदगी फैलाने पर शहरवासियों पर जुर्माना लगाने वाले नगर निगम के विभागों पर भी मंगलवार को शिकंजा कसा गया। अपर नगर आयुक्त श्यामलता आनंद ने अचानक कार्यालय के बाहर निरीक्षण किया तो वहां निर्माण सामग्री पड़ी मिली।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 05:03 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 05:03 PM (IST)
Bareilly Nagar Nigam : बरेली नगर निगम ने निर्माण सामग्री जब्त कर विभागों को भेजा नोटिस
Bareilly Nagar Nigam : बरेली नगर निगम ने निर्माण सामग्री जब्त कर विभागों को भेजा नोटिस

बरेली, जेएनएन। Bareilly Nagar Nigam : गंदगी फैलाने पर शहरवासियों पर जुर्माना लगाने वाले नगर निगम के विभागों पर भी मंगलवार को शिकंजा कसा गया। अपर नगर आयुक्त श्यामलता आनंद ने अचानक कार्यालय के बाहर निरीक्षण किया तो वहां निर्माण सामग्री पड़ी मिली। उन्होंने तुरंत सामग्री जब्त कराने के निर्देश दिए। कचरा फैलाने पर जलकल व निर्माण विभाग को नोटिस जारी कर दिया।

बीते दिनों गंदगी फैलाने वालों, निर्माण सामग्री फेंकने वालों समेत अन्य कृत्यों पर जुर्माना लगाने के लिए बायलाज जारी किए थे। नगर निगम में तमाम बायलाज पहले से ही चल रहे हैं। तब दैनिक जागरण ने नगर निगम कार्यालय का हाल देखा तो काफी खराब मिला। सीढ़ियों के कोनों पर पान मसाला खाकर पीकें मारी हुई थी। जनरेटर कक्ष की छत पर कबाड़ और कूड़ा बिखरा था। मुख्य गेट के सामने रेता-बजरी के ढेर पड़े थे।

तब सीढ़ियों के कोने पेंट करवा दिए गए। छत पर सफाई हुई लेकिन कबाड़ नहीं हटा और गेट के सामने से निर्माण सामग्री हटा दी गई थी। मंगलवार को अपर नगर आयुक्त अचानक निरीक्षण को निकलीं तो जलकल, निर्माण विभाग के सामने रेता-बजरी का ढेर देख नाराज हुई। वही, कार्यालय का कचरा भी पड़ा हुआ था। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत निर्माण सामग्री जब्त करने के निर्देश दिए। अतिक्रमण दल प्रभारी जयपाल पटेल ने प्रवर्तन दल के साथ पहुंचकर रेता-बजरी जब्त कर ली। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि गंदगी फैलाने पर जलकल विभाग और निर्माण विभाग के अधिकारियों से जवाब मांगा गया है।

chat bot
आपका साथी