यूपी के इस शहर में राम के प्रति विश्वास, मुस्लिम भी लगाते हैं अरदास, रामलीला में दिखती है गंगा जमुना तहजीब

Bareilly Ram Leela News अगर गंगा जमुना तहजीब का प्रत्यक्ष प्रमाण देखना है तो चौधरी तालाब में चल रही रामलीला में जरूर आइये। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि क्योंकि यहां सिर्फ हिंदू ही नहीं बल्कि बड़ी संख्या में मुस्लिम संप्रदाय के लोग भी आ रहे हैं।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 11:28 AM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 11:28 AM (IST)
यूपी के इस शहर में राम के प्रति विश्वास, मुस्लिम भी लगाते हैं अरदास, रामलीला में दिखती है गंगा जमुना तहजीब
Bareilly Ram Leela News : यूपी के इस शहर में राम के प्रति विश्वास, मुस्लिम भी लगाते हैं अरदास

बरेली, शुभम शर्मा। Bareilly Ram Leela News : अगर गंगा जमुना तहजीब का प्रत्यक्ष प्रमाण देखना है तो चौधरी तालाब में चल रही रामलीला में जरूर आइये। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि क्योंकि यहां सिर्फ हिंदू ही नहीं बल्कि बड़ी संख्या में मुस्लिम संप्रदाय के लोग भी रामलीला का मंचन देखने के लिए आ रहे हैं। खास बात यह है कि मंचन के दौरान हिंदू श्रद्धालुओं से मंचन की गतिविधियों पर गहन चर्चा करते हुए भी नजर आ रहे हैं। अब इसे भगवान राम के प्रति अगाध श्रद्धा कहें या फिर इंसानियत।

श्री रानी महालक्ष्मी बाई रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित रामलीला के मंचन को देखने के लिए पहले दिन से ही हिंदू श्रद्धालुओं से ज्यादा मुस्लिम संप्रदाय के लोग आ रहे हैं। मंचन शुरू होने से पहले वे अपने सीट देखकर प्रभु राम की लीला में इस कदर डूबे दिखाई पड़ते हैं कि भजनों की मधुर धुनों के साथ उनकी जुबान भी प्रभु का गुणगान करने से खुद को नहीं रोक पाती है। मंचन के विश्राम पर आरती के दौरान दक्षिणा चढ़ाकर परिवार में सुख समृद्धि के लिए भी कामना करते हैं।

मेले का भी लेते हैं आनंद

शाम पांच बजे पहुंच कर मुस्लिम पहले मेले का आनंद लेते हैं और फिर रामलीला के शुरू होने का इंतजार करते हैं। इस दौरान घरेलू सामान की खरीदारी के साथ ही राम दरबार की ओर उनका आकर्षण साफ दिखाई पड़ता है।

दान- दक्षिणा में भी करते हैं योगदान

समिति के अध्यक्ष रामगोपाल मिश्रा ने बताया कि मंचन के दौरान मुस्लिम लीला का आनंद लेने के लिए हर रोज आ रहे हैं। लीला में समय-समय पर वह अपने नाम से दान-दक्षिणा भी देते हैं।

chat bot
आपका साथी