नगर निगम के इस फैसले से जद में आएंगे ये 48 गांव, जानिए क्या करेगा काम

नगर निगम अब अपनी उन जमीनों को नीलाम करेगा जो नगर निगम के सीमा वाले गावों में स्थित हैं। इन जमीनों का सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 08:00 AM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 09:45 AM (IST)
नगर निगम के इस फैसले से जद में आएंगे ये 48 गांव, जानिए क्या करेगा काम
नगर निगम के इस फैसले से जद में आएंगे ये 48 गांव, जानिए क्या करेगा काम

बरेली, जेएनएन। नगर निगम अब अपनी उन जमीनों को नीलाम करेगा जो नगर निगम के सीमा वाले गावों में स्थित हैं। इन जमीनों का सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ एक सप्ताह में संयुक्त नगर आयुक्त ने अधिकारियों से सभी जमीनों की सूची मांगी है। नगर निगम की सीमा में 48 गांव आते हैं। इन गांव में नगर निगम की जमीन है, जिनमें कई पर अवैध कब्जे हो गए हैं।

अभी तक इन जमीनों की सुध नगर निगम ने नहीं ली थी। अब नगर निगम शहर में स्थित जमीनों को चिन्हित करके खाली करवा रहा है। इसके लिए नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान 11 सितंबर से शुरु किया हुआ है। अब तक करीब 70 करोड़ की संपत्ति को अवैध कब्जे से मुक्त भी कराया गया है। शहर की जमीनों के बाद अब नगर निगम सीमा में आने वाले 48 गांव में स्थित जमीनों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।

इसके लिए संयुक्त नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने अधिकारियों को इन गांव में जमीनों का सर्वे करके रिपोर्ट देने को कहा है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जो भी जमीन गांव में हैं। उनकी स्थिति क्या है। इसकी पूरी रिपोर्ट दी जाए। इन जमीनों को नगर निगम अवैध कब्जों से मुक्त कराकर नीलाम करेगा। अधिकारियों का कहना है कि कई जमीनों पर किसानों ने कब्जा करके खेती करना शुरु कर दिया है।

ऐसे में नीलामी में इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि अगर जमीन पर खेती करने वाला व्यक्ति जमीन लेना चाहता है तो उसे प्राथमिकता दी जाएगी।

गर्म हो रही जेब तो क्यों लें सुध

दरअसल नगर निगम में अवैध कब्जे के चलते कुछ लोगों की जमकर कमाई हो रही है। ऐसे में जानबूझकर अवैध कब्जों पर कार्रवाई नहीं की जाती है।

अब संयुक्त नगर आयुक्त ने सभी जमीनों के दस्तावेज खंगालकर अभियान शुरु किया है तो कई ऐसी संपत्तियां सामने आ रही हैं जिन्हें नगर निगम लगभग भूल चुका था। रामपुर गार्डन की कोठी नंबर एक और दो इसी बात का उदाहरण हैं। नगर निगम सीमा में आने वाले गांव की जमीनों को सर्वे कराने के निर्देश दिए गए हैं। यह पर नगर निगम की जमीनों को नीलाम किया जाएगा। अजीत कुमार सिंह, संयुक्त नगर आयुक्त

chat bot
आपका साथी