धार्मिक सामग्री सड़क पर फेंकने वालाें से परेशान हुआ बरेली नगर निगम, शुरु की कार्रवाई, जारी किए नाेटिस

शहर को गंदा करने वालों की अब खैर नहीं। कोरोना काल में गंदगी फैलाने वालों पर नगर निगम अब जुर्माना लगाएगा। सड़कों चौराहों पर कूड़ा नहीं फेंक पाएंगे। इसके साथ ही नगर निगम के निशाने पर पूजा-पाठ की सामग्री सड़क पर फेंकने वाले भी है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 06:15 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 06:15 PM (IST)
धार्मिक सामग्री सड़क पर फेंकने वालाें से परेशान हुआ बरेली नगर निगम, शुरु की कार्रवाई, जारी किए नाेटिस
धार्मिक सामग्री सड़क पर फेंकने वालाें से परेशान हुआ बरेली नगर निगम

बरेली, जेएनएन। शहर को गंदा करने वालों की अब खैर नहीं। कोरोना काल में गंदगी फैलाने वालों पर नगर निगम अब जुर्माना लगाएगा। सड़कों, चौराहों पर कूड़ा नहीं फेंक पाएंगे। इसके साथ ही नगर निगम के निशाने पर पूजा-पाठ की सामग्री सड़क पर फेंकने वाले भी है। जिन पर कार्रवाई करने का फैसला भी नगर निगम ने लिया है।

 नेशनल ग्रीन ट्रीब्यूनल ने शहरों में गंदगी नहीं फैलाने के निर्देश दिए हुए हैं। नगर निगम कुछ समय पहले तक गंदगी फैलाने वालों पर 50 रुपये से लेकर पांच सौ रुपये तक का जुर्माना लगा रहा था। इसके बाद से सड़कों पर गंदगी कम हुई। इतना ही नहीं जुर्माना के डर से तमाम लोग कूड़ेदान में ही कूड़ा भी फेंक रहे हैं।

इधर, कोरोना काल के दौरान ढील दे दी गई है। शहर तमाम सार्वजनिक स्थान, चौराहों पर धार्मिक सामग्री फेंकने के मामले सामने आने लगे हैं। मामले को संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने सख्त निर्देश दिए हैं। अब नगर निगम सड़कों, चौराहों को गंदा करने वालों से एक हजार रुपये जुर्माना वसूल करेंगे। नगर निगम की आठ टीमें इसी में लग गई हैं।

टीमों ने कूड़ा पेंकने वाले 11 लोगों को चिह्नित कर नोटिस जारी कर दिए हैं। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने बताया कि सड़कों व चौराहों पर गंदगी नहीं फैलाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बावजूद इसके गंदगी फैलाने वालों से अब पांच सौ से लेकर एक हजार रुपये तक जुर्माना लेने को कहा है। धार्मिक सामग्री को चौराहों व सड़क पर फेंकने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी