बरेली नगर निगम ने की बड़ी कार्रवाई, धर्मदत्त सिटी हॉस्पिटल की बेशकीमती जमीन पर लिया कब्ज़ा

बीडीए के बाद बरेली नगर निगम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। दोपहर को प्रवर्तन दल के साथ नगर निगम की टीम दोपहर प्रेम नगर धर्मदत्त सिटी हॉस्पिटल पहुंची। यहां अस्पताल के सड़क पार वाले हिस्से की जमीन को नगर निगम ने कब्जे में ले लिया।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Fri, 08 Jan 2021 02:52 PM (IST) Updated:Fri, 08 Jan 2021 02:52 PM (IST)
बरेली नगर निगम ने की बड़ी कार्रवाई, धर्मदत्त सिटी हॉस्पिटल की बेशकीमती जमीन पर लिया कब्ज़ा
बरेली नगर निगम ने की बड़ी कार्रवाई, धर्मदत्त सिटी हॉस्पिटल पर लिया कब्ज़ा

बरेली, जेएनएन। बीडीए के बाद बरेली नगर निगम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। दोपहर को प्रवर्तन दल के साथ नगर निगम की टीम दोपहर प्रेम नगर धर्मदत्त सिटी हॉस्पिटल पहुंची। यहां अस्पताल के सड़क पार वाले हिस्से की जमीन को नगर निगम ने कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही वहां चल रहे आयुर्वेदिक अस्पताल को भी सील कर दिया। इसके साथ ही धर्मदत्त अस्पताल के सामने चल रही दुकानों को भी बंद करा कर सीलिंग की कार्रवाई की। अस्पताल के करीब 42 वर्ग गज भूमि पर निगम ने लिया कब्जा। शहर के बीचोबीच स्थित निगम की भूमि बेशकीमती बताई जाती है।  

नगर निगम चला रहा है अभियान

नगर निगम इस समय उन जमीनों पर कब्जे के लिए अभियान चला रहा है जो जमीन कागज पर तो उसके नाम से दर्ज हैं लेकिन मौके पर अब तक उसका इन जमीनों पर कब्जा नहीं था। इसके लिए अब वह अभियान चला रहा है। इसके पहले भी उसने जंक्शन रोड पर अभियान चलाया था। वहां पर भी सरायं की जमीन पर उसने खाली कराया था। इतना ही नहीं रामपुर गार्डेन में करोड़ों रुपये की जमीन को भी नगर निगम ने अपने कब्जे में लिया था।

यहां पर कुछ सौ रुपये में करोड़ों रुपये की कोठियों को नगर निगम ने कब्जे में लिया था। हालांकि इन जमीनों पर अभी तक नगर निगम के कर्मचारियों की मिलीभगत की वजह से अवैध कब्जा था लेकिन अब नगर निगम जमीनों का बैंक बना रहा है जिससे वह आगामी योजनाओं के लिए अपनी जमीनों का इस्तेमाल कर सके। यही वजह है कि नगर निगम अब इन जमीनों को कब्जे में लेने के लिए कार्रवाई कर रहा है। 

chat bot
आपका साथी