बरेली में नाला चोक कर रहीं डेयरियों पर नगर निगम की टीम ने की कार्रवाई, जानें कितनी डेयरियों पर हुई कार्रवाई
Action on dairies choking drain शहर को जलभराव से बचाने के लिए नालों की सफाई चल रही है वही नाला चोक करने वाली डेयरियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम ने नालों में गंदगी डालने वाली शहर की डेयरियों पर कार्रवाई तेज की है।
बरेली, जेएनएन। Action on dairies choking drain : शहर को जलभराव से बचाने के लिए नालों की सफाई चल रही है, वही नाला चोक करने वाली डेयरियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम ने नालों में गंदगी डालने वाली शहर की डेयरियों पर कार्रवाई तेज की है। नगर निगम की टीमें उन पर कार्रवाई कर रही हैं। डेयरी स्वामियों को गंदगी नहीं करने की हिदायत भी दे रही हैं।
शहर से रोजाना निकलने वाला करीब चार सौ टन कूड़ा और यहां संचालित आठ सौ से अधिक डेयरियाें के कारण यहां गंदगी का आलम बना हुआ है। लंबे समय से डेयरियों को शहर से बाहर करने की कवायद सफल नहीं हो पाई है। इधर, नगर निगम शहर को जलभराव से बचाने के लिए नालों की सफाई करा रहा है, वही डेयरियों से निकलने वाला गोबर व अन्य गंदगी नालों को चोक कर रहा है। इसे रोकने के लिए नगर निगम ने डेयरी संचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई तेज की है।
स्वास्थ्य विभाग के मुख्य सफाई निरीक्षक एसके दुबे ने बताया है कि डेयरियां न केवल नालों में गोबर बहा रही हैं, बल्कि खाली पड़े स्थानों पर भी गोबर फेंक रही हैं, जिस कारण गंदगी फैल रही है। पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान ने बताया कि शहर में डेयरी संचालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। करीब 52 डेयरी संचालकों पर गंदगी फैलाने के चलते जुर्माना लगाया गया है। उनसे करीब साढ़े तीन लाख रुपये जुर्माना वसूल किया है। उन्हें शहर से बाहर अपनी डेयरियां शिफ्ट करने के लिए भी नोटिस दिए हैं।