Bareilly Love Jihad Case Update : पुलिस को मिला सुराग, अजमेर में हैं बिलाल और छात्रा
किला की छात्रा को ले जाने वाले बिलाल की तलाश में किला पुलिस को शुक्रवार को अहम सुराग हाथ लगा है। पुलिस के मुताबिक बिलाल और छात्रा अजमेर में है। उनकी लोकेशन भी मिल गई है। जल्द ही दोनों हिरासत में होंगे।
बरेली, जेएनएन। किला की छात्रा को ले जाने वाले बिलाल की तलाश में किला पुलिस को शुक्रवार को अहम सुराग हाथ लगा है। पुलिस के मुताबिक बिलाल और छात्रा अजमेर में है। उनकी लोकेशन भी मिल गई है। जल्द ही दोनों हिरासत में होंगे।
मालूम हो कि गुरुवार को उसके अजमेर से लौटने की जानकारी मिली थी। उसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि बिलाल ने सुरक्षा के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में अर्जी डाली है। इसके बाद पुलिस यहां भी अलर्ट थी। फिलहाल पुलिस के मुताबिक, शाम तक राहत देने वाली खबर मिल सकती है। बिलाल और छात्रा कुछ ही घंटों बाद गिरफ्त में होंगे। अभी तक बिलाल लगातार मोबाइल और सिम चेंज कर रहा था।
जिसके कारण पुलिस को उसकी सही लोकेशन नहीं मिल रही थी। बिलाल सोशल साइट के जरिए अपने परिचितों और रिश्तेदारों से संपर्क में था। फिलहाल शाम तक यदि बिलाल पुलिस की गिरफ्त में होता है तो इस हाईप्रोफाइल मामले का पटाक्षेप हो जाएगा। लव जिहाद के इस मामले को हिंदुत्ववादी संगठन और भाजपा कार्यकर्ता मुद्दा बनाए हुए हैं।