Bareilly Lockdown News : बरेली में लॉकडाउन का दिखा असर, जानिये कितना कम हुआ कोरोना संक्रमण

Bareilly Lockdown News 29 अप्रैल को राज्य सरकार ने तीन मई तक के लिए लॉकडाउन की घोषणा की थी। व्यापारिक समेत जागरूक शहरी इसके समर्थन में आए। पुलिस-प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के साथ मिलकर चौकसी बढ़ाई। लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 01:59 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 01:59 PM (IST)
Bareilly Lockdown News : बरेली में लॉकडाउन का दिखा असर, जानिये कितना कम हुआ कोरोना संक्रमण
अप्रैल महीने में तेजी से बढ़े संक्रमण पर काबू पाया जा सका।

बरेली, जेएनएन। Bareilly Lockdown News : 29 अप्रैल को राज्य सरकार ने तीन मई तक के लिए लॉकडाउन की घोषणा की थी। व्यापारिक समेत जागरूक शहरी इसके समर्थन में आए। पुलिस-प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के साथ मिलकर चौकसी बढ़ाई। लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया। इसके बाद दो चरणों में फिर लॉकडाउन बढ़ गया।

यही वजह रही कि अप्रैल महीने में तेजी से बढ़े संक्रमण पर काबू पाया जा सका। आंकड़ों की नजर से देखें तो 25 अप्रैल की संक्रमण दर 35 फीसद तक थी। यानी, 100 में 35 लोग कोविड पॉजिटिव मिले। इसके पहले और बाद के कुछ दिनों में भी रोज होने वाली जांच में मिलने वाले संक्रमितों की संख्या 20 से 25 फीसद के बीच ही रही। वहीं, 14 मई तक आते-आते यह दर छह फीसद तक सिमट गई। यानी लाकडाउन लगाना कारगर रहा।

मास्क लगाना और शारीरिक दूरी भी रही कारगर : लॉकडाउन के अलावा पिछले कुछ दिनों से बाहर निकल रहे अधिकांश लोगों के चेहरे पर मास्क दिखाई देता है। वहीं, काफी हद तक शारीरिक दूरी का पालन भी किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण को दोबारा 200 के करीब पहुंचाने में इन दो नियमों के कुछ हद तक पालन का भी अहम रोल रहा है।

महीने भर बाद 200 के करीब पहुंचा आंकड़ा : बीते शुक्रवार यानी 14 अप्रैल को 203 कोविड पॉजिटिव मिले। इससे पहले 12 अप्रैल को इससे कम संक्रमित मिले थे। वहीं, 11 मई को 294, 12 मई को 427 और 13 मई को 430 कोरोना संक्रमित मिले। ये कुल जांच की तुलना में दस फीसद से भी कम थे।

तारीख जांच संक्रमित संक्रमण फीसद श्मशान में दाह संस्कार

25 अप्रैल 2,233 - 783 - 35.06 93

29 अप्रैल 5,706 - 1,112 -19.48 102

05 मई 2,750 - 617 - 22.43 64

11 मई 5,449 - 294 - 05.39 46

12 मई 5,217 - 427 - 08.18 47

13 मई 5,335 - 430 - 08.05 34

14 मई 3,357 - 203 06.04 34

chat bot
आपका साथी