Bareilly Lockdown News : लॉकडाउन बढ़ने के बाद गली मुहल्लों में फुटकर दुकानदारों ने बढ़ाए दाम, थोक बाजार में माल भरपूर, दाम भी स्थिर

Bareilly Lockdown News कोरोना की दूसरी लहर के बावजूद अभी बाजार में दालों के दाम में स्थिर बने हुए हैं। माल की आवक भी सामान्य है बची में कुछ दिक्कत थी लेकिन अब सब ठीक है। इससे थोक बाजार में दाल का पर्याप्त स्टाक है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 07:45 AM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 07:45 AM (IST)
Bareilly Lockdown News : लॉकडाउन बढ़ने के बाद गली मुहल्लों में फुटकर दुकानदारों ने बढ़ाए दाम, थोक बाजार में माल भरपूर, दाम भी स्थिर
अप्रैल के दूसरे सप्ताह में दाल के दामों में हुई थी कुछ बढ़ोतरी, अब स्थिर।

बरेली, जेएनएन। Bareilly Lockdown News : कोरोना की दूसरी लहर के बावजूद अभी बाजार में दालों के दाम में स्थिर बने हुए हैं। माल की आवक भी सामान्य है, बची में कुछ दिक्कत थी लेकिन अब सब ठीक है। इससे थोक बाजार में दाल का पर्याप्त स्टाक है। अप्रैल के दूसरे सप्ताह में दालों के दाम में कुछ बढ़ोतरी हुई थी लेकिन इसके बाद से दाम स्थिर बने हुए हैं। इसके बाद भी शहर के अलग अलग क्षेत्रों और गली मुहल्लों के दुकानदारों ने दाल के दाम बढ़ा दिए हैं।

पिछले शुक्रवार की रात से बाजार बंद चल रहा है। लाॅॅकडाउन को बढ़ाकर 10 मई सोमवार सुबह सात बजे तक कर दिया गया है। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से किराना दुकानों समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को खोलने की अनुमति दे रखी है। लेकिन मंडी सभी बंद रखने के लिए कहा गया है। लाॅॅकडाउन बढ़ने के बाद से शहर के लोग गली मुहल्लों से ही जरूरी सामान खरीद हैं। ऐसे में गली मुहल्लों के दुकानदारों के पास स्टॉक खत्म हो रहा है।

इसके चलते वह जो सामान बचा है उस पर दाम बढ़ा कर बेच रहे हैं। पूर्व में भी हम गली मुहल्लों में बढ़े दामों की खबर छाप कर प्रशासन को आगाह कर चुके हैं, लेकिन इस पर कोई असर नहीं हुआ। अब दालों की दामों पर भी अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी कर दी गई है, इससे आम आदमी को खासी परेशानी हो रही है। दाल व्यापारी अनूप अग्रवालने बताया कि पिछले महीने ही दाल के दाम कुछ बढ़े थे, लेकिन हाल फिलहाल दामों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है।

दालों के दाम

दाल            थोक    फुटकर

अरहर         100     120

उड़द धुली   105      120

उड़द साबुत  110      130

मूंग धुली     100      125

मूंग साबुत   100      115

राजमा       100      120

काला चना  70        80

chat bot
आपका साथी