Bareilly Lockdown Extention : बरेली में अब 10 मई तक लॉकडाउन, संक्रमण की तेज रफ्तार के कारण चार दिन और बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू

Bareilly Lockdown Extention बरेली में कोरोना वायरस के संक्रमण की स्थिति को देखते हुए लॉकडाउन चार दिन और बढ़ा दिया गया है।बरेली प्रशासन ने शासन से आए निर्देश के बाद लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया है। प्रदेश में संक्रमण को देखते हुए सरकार लगातार सख्ती बढ़ा रही है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 12:55 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 12:55 PM (IST)
Bareilly Lockdown Extention : बरेली में अब 10 मई तक लॉकडाउन, संक्रमण की तेज रफ्तार के कारण चार दिन और बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू
अब इसे चार दिन बढ़ाकर सोमवार सुबह सात बजे तक कर दिया गया है।

बरेली, जेएनएन।Bareilly Lockdown Extention : बरेली में कोरोना वायरस के संक्रमण की स्थिति को देखते हुए लॉकडाउन चार दिन और बढ़ा दिया गया है।बरेली प्रशासन ने शासन से आए निर्देश के बाद लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया है।दरअसल, उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए सरकार लगातार सख्ती बढ़ा रही है।पहले दो दिन की साप्ताहिक बंदी को बढ़ाकर तीन दिन किया गया था।यानी मंगलवार सुबह सात बजे तक बंदी थी।लेकिन सोमवार को ही सरकार ने इसे बढ़ाकर गुरुवार सुबह सात बजे तक कर दिया था।

अब इसे चार दिन बढ़ाकर सोमवार सुबह सात बजे तक कर दिया गया है।यानी 10 मई तक प्रदेश में लॉकडाउन रहेगा।इस दौरान नगर निगम की टीम शहर को सैनिटाइज करने का काम जारी रखेगी।इस दौरान पूर्ण रूप से बंदी रहेगी, लेकिन जरूरी चीजों की दुकानें व जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी।लॉकडाउन बढ़ने से बरेली के व्यापारियों में संशय की स्थिति है।दरअसल मंगलवार को लॉकडाउन बढ़ाकर गुरुवार सुबह सात बजे तक कर दिया गया था।इस पर व्यापारी गुरुवार को बाजार खोलने की तैयारी कर रहे थे।लेकिन अब चार दिन का और लॉकडाउन बढ़ जाने से व्यापारियों में संशय की स्थिति है कि गुरुवार को बाजार में दुकानें खोली जाएंगी या नहीं।

chat bot
आपका साथी