Bareilly Lockdown Extension : बरेली में फिर बढ़ा लॉकडाउन, अब 17 मई की सुबह सात बजे तक लागू रहेगा कोरोना कर्फ्यू

Bareilly Lockdown Extension उत्तर प्रदेश में अभी संपूर्ण लॉकडाउन नहीं लगा है लेकिन कोरोना संक्रमण कीे चेन तोड़ने के लिए धीरे-धीरे उस ओर कदम बढ़ रहे हैं। पंचायत चुनाव के बाद गांवों में बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 12:29 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 12:29 PM (IST)
Bareilly Lockdown Extension : बरेली में फिर बढ़ा लॉकडाउन, अब 17 मई की सुबह सात बजे तक लागू रहेगा कोरोना कर्फ्यू
आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी।उन पर बंदी का कोई असर नहीं होगा।

बरेली, जेएनएन। Bareilly Lockdown Extension : उत्तर प्रदेश में अभी संपूर्ण लॉकडाउन नहीं लगा है लेकिन कोरोना संक्रमण कीे चेन तोड़ने के लिए धीरे-धीरे उस ओर कदम बढ़ रहे हैं। पंचायत चुनाव के बाद गांवों में बढ़ रहे संक्रमण और अगले सप्ताह 14 मई को ईद के त्योहार को देखते हुए राज्य सरकार ने प्रदेश में लॉकडाउन एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है।इसके साथ ही बरेली में भी लॉकडाउन एक सप्ताह का बढ़ गया है।यानी सोमवार सुबह सात बजे खुलने वाला लॉकडाउन अब नहीं खुलेगा।प्रदेश में अब 17 मई की सुबह सात बजे तक लॉकडाउन रहेगा। बरेली प्रशासन ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी हैं।

कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए सबसे पहले नाइट कर्फ्यू लगाया गया।इसके बाद रविवार का लॉकडाउन शुरू हुआ।फिर शनिवार-रविवार की साप्ताहिक बंदी की शुरुआत हुई।इसे पहले चार मई, छह मई और फिर दस मई यानी सोमवार सुबह सात बजे तक बढ़ाया गया। बरेली के व्यापारी इस आस में थे कि सोमवार को तो बंदी समाप्त हो ही जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।शासन ने अब इसे 17 मई सुबह सात बजे तक बढ़ा दिया है।इस दौरान पहले की तरह ही सभी पाबंदियांं लागू रहेंगी।आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी।उन पर बंदी का कोई असर नहीं होगा।बेवजह घूमने वालों पर सख्ती बरती जाएगी।

chat bot
आपका साथी