Bareilly Today Horoscope : जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे

Bareilly Today Horoscope बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा सिंह राशिफल गतिशील है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा बताते हैं कि सिंह राशि सूर्य की राशि है और चंद्रमा अपनी मित्र राशि में बैठकर ज्वेलरी अन्न कॉस्मेटिक लोहा से जुड़े लोगों को बहुत ही फायदा देने वाला है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 09:35 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 09:35 AM (IST)
Bareilly Today Horoscope : जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे
Bareilly Today Horoscope : जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे

बरेली , जेएनएन । Bareilly Today Horoscope : बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा सिंह राशिफल गतिशील है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा बताते हैं कि सिंह राशि सूर्य की राशि है और चंद्रमा अपनी मित्र राशि में बैठकर ज्वेलरी अन्न, कॉस्मेटिक, लोहा, तांबा, भूमि, भवन और शिक्षा से जुड़े लोगों को बहुत ही फायदा देने वाला है। मेष, मिथुन, सिंह, कन्या राशि के जातकों पर चंद्रमा की शुभ दृष्टि रहेगी। नई कार योजना लाभान्वित होगी।

आज माघ की पूर्णिमा है और सुकर्मा योग भी है माघ की पूर्णिमा में बना यह मंगलकारी योग चारों तरफ खुशहाली लाएगा। आज स्नान- दान- पुण्य का विशेष महत्व है। आज के दिन दान पुण्य करने से विपरीत परिस्थितियां भी अनुकूल हो जाती हैं। आर्थिक लाभ के लिए काला कंबल, छाता, जूते, खिचड़ी, मिष्ठान, किसी गरीब व्यक्ति को दान करें। रोग शांति के लिए पत्थर का सुरमा अपने ऊपर से उतार पीपल के वृक्ष में गाड़े, और शनि देव की आराधना करें। पितरों का तर्पण करना भी सकारात्मक ऊर्जा देगा।

आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2077

शाके - 1942

मास - माघ मास, शुक्ल पक्ष

दिन - शनिवार

तिथि - पूर्णिमा

नक्षत्र - मघा नक्षत्र मध्यान्ह 11:17 तक उपरांत पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र

योग - सुकर्मा आयोग

करण - बव करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

शुभ का चौघड़िया रात 8:07 से 9:30 तक

चर लाभ अमृत का चौघड़िया मध्यान्ह 12:25 से शाम 4:44 तक

लाभ का चौघड़िया शाम 6:10 से 7:44 तक

आज का राशिफल

मेष- आपके भाई बहनों में से कोई आज आप से उधार मांग सकता है। आप उनको पैसे उधार तो दे देंगे, लेकिन इससे आप के आर्थिक हालात खराब हो सकते हैं। अपने मित्रों या संबंधियों को अपना आर्थिक कामकाज और रुपए पैसे का प्रबंधन ना करने दें। यात्रा पर किसी अजनबी से मुलाकात आपको अच्छे अनुभव करा सकती है। शारीरिक तौर पर तंदुरुस्त रहने के लिए धूम्रपान की आदत छोड़ दें। जेब में हरे रंग का रुमाल रखना, आर्थिक स्थिति के लिए बेहतर रहेगा।

वृषभ - आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है, अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया था, तो आज आपको पैसा वापस मिल सकता है। आपकी चिंताएं आज आपको जीवन का आनंद लेने से रोक सकती हैं। एक आध्यात्मिक व्यक्ति आशीर्वाद की वर्षा करेगा, और मन की शांति लेकर आएगा। रात्रि के समय मूंग भिगोकर प्रातः पक्षियों में डालने से प्रेम संबंध और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

मिथुन - व्यापार को मजबूती देने के लिए आज आप कोई अहम कदम उठा सकते हैं, जिसके लिए आपका कोई करीबी आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। दोस्त मददगार और सहयोगी रहेंगे। दूसरों की दखलअंदाजी गतिरोध पैदा कर सकती है। लोगों के बीच रहकर सबका सम्मान करना आपको आता है, इसलिए आप भी सबकी नजरों में अच्छी छवि बना पाते हैं। धैर्य रखें। आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता जरूर लाएगी। वैवाहिक स्तर बढ़िया रहेगा। मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं, अनार भगवती को अर्पण करें, इससे स्थिति और बेहतर होगी।

कर्क - कुछ कारोबारियों को अच्छा खासा धन लाभ होने की संभावना है। यह धन आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। आपसी संवाद और सहयोग आपके और आपके जीवनसाथी के बीच रिश्ते को मजबूत बनाएगा। आज आप फुर्सत के क्षणों में कोई नया काम करने की सोचेंगे, लेकिन इस काम में आप उलझ सकते हैं। वैवाहिक जीवन के कुछ साइड इफेक्ट भी होते हैं, जिनका आज आपको सामना करना पड़ सकता है। हनुमान जी को गुड़ चने का प्रसाद चढ़ाने से स्वास्थ्य लाभ होगा।

सिंह - अपने उत्साह पर काबू रखें, क्योंकि ज्यादा खुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। आप जीवन में पैसे की अहमियत नहीं समझते तो, आज आपको पैसे की कीमत समझ में आ सकती है, क्योंकि आपको आज पैसे की बहुत आवश्यकता होगी, और आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर मिल सकती है। जिसके कारण आप का मन दुखी होगा। वैवाहिक के तौर पर हालात बेहतर होंगे। सतनजा पक्षियों को डालें आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

कन्या - दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाइयों हल हो जाएंगी। शादी लायक युवाओं का रिश्ता तय हो सकता है। जीवनसाथी की ओर से आपको नकारात्मक प्रतिक्रिया मिलना संभव है, जिससे आपकी भावनाएं आहत होंगी। आपको कामकाज के मोर्चे पर धक्का लग सकता है, क्योंकि आपकी सेहत आज आपके प्रतिकूल रहेगी। हरे रंग के वस्त्र पहने, लाभ होगा।

तुला - आज ना सिर्फ अजनबीयों से बल्कि दोस्तों से सावधान रहने की जरूरत है। आज सोच समझकर कदम बढ़ाने की जरूरत है। दिन की शुरुआत में ही आज आपको कोई बुरी खबर मिल सकती है। जिससे पूरा दिन खराब होने की संभावना रहेगी। आज अपने मन को काबू में रखने की कोशिश करें। सेहत का ध्यान दें। दूसरों पर खर्चा करने से बचें। रुद्राक्ष की माला से ओम नमः शिवाय का जाप करना, लाभकारी साबित होगा।

वृश्चिक - पैसा अचानक आपके पास आएगा, जो आपके खर्चों और बिल आदि को संभाल लेगा। इस राशि के जातकों को आज खाली समय में आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए, ऐसा करने से आपकी कई परेशानियां दूर होंगी। जीवनसाथी की ओर से जानबूझकर कोई भावनात्मक चोट लग सकती है, जिसके चलते आप उदास होंगे। तामसिक चीजों से दूर रहें, बेहतर होगा। लाल गुलाब की माला हनुमान जी पर अर्पण करने से स्थिति में सुधार आएगा।

धनु - जेवर और एंटीक में निवेश फायदेमंद रहेगा, और समृद्धि लेकर आएगा, लेकिन तनाव का दौर बरकरार रहेगा। साथ ही पारिवारिक सहयोग मदद देगा। किसी खूबसूरत याद के कारण आपकी और आपके जीवनसाथी के बीच की अनबन रुक सकती है। आज के दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बिखरी रहेगी, और अजनबी भी जाने पहचाने से महसूस होंगे। सोना धारण करना लाभदायक साबित होगा।

मकर - जीवन के बुरे दौर में पैसा आपके काम आएगा, इसलिए आज से ही अपने पैसे की बचत करने के बारे में विचार करें, नहीं तो, आपको दिक्कतें हो सकती हैं। बच्चे आपको घरेलू कामकाज निपटाने में मदद करेंगे। यात्रा के दौरान आप नई जगह को जानेंगे, और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। जीवन साथी के साथ प्रेम के चरम का अनुभव करेंगे। सफेद गाय को हरा चारा खिलाने से, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कुम्भ - आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं और आशाओं के लिए नए दरवाजे खोलेगी। आर्थिक जीवन में खुशहाली रहेगी, साथ ही आप कर्ज़ों से भी मुक्त हो सकते हैं। आपके फैसले में माता-पिता की अहम भूमिका साबित होगी। ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आप अपने दोस्तों के साथ बेहतरीन शाम गुजारने वाले हैं, लेकिन जीवन साथी की वजह से आपको मानसिक अशांति का सामना भी करना पड़ सकता है। मस्तक पर सफेद चंदन का टीका लगाए, सफेद वस्त्र पहने, लाभ होगा।

मीन - घर की जरूरतों को देखते हुए आज आप अपने जीवन साथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं। जिससे आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं, ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हो। अपनी छोटी मोटी भूल को अनदेखा करें। अपने काम के प्रति आज आपका फोकस गजब का होगा। आपके काम को देख कर आज आपसे बड़े अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन का स्तर बेहतर रहने वाला है। हनुमान चालीसा का पाठ आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। 

chat bot
आपका साथी