Bareilly Horoscope 2021: आर्थिक समृद्धि के लिए करे गुरु पुष्य योग में करें इस देवता का पूजन, जानिए क्या कहते है सितारे

Bareilly Horoscope 2021 बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा कर्क राशि में गतिशील है जोकि तीसरा चंद्रमा है। बता दे ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तृतीय चंद्रमा भी प्रेम का कारक और उन्नति दायक माना जाता है। ऐसे में व्यापारियों की उन्नति होगी।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 10:12 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 10:12 AM (IST)
Bareilly Horoscope 2021: आर्थिक समृद्धि के लिए करे गुरु पुष्य योग में करें इस देवता का पूजन, जानिए क्या कहते है सितारे
Bareilly Horoscope 2021: आर्थिक समृद्धि के लिए करे गुरु पुष्य योग में करें इस देवता का पूजन

बरेली, जेएनएन। Bareilly Horoscope 2021: बरेली की राशि वृषभ है और, चंद्रमा कर्क राशि में गतिशील है जोकि, तीसरा चंद्रमा है। बता दे, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तृतीय चंद्रमा भी प्रेम का कारक और उन्नति दायक माना जाता है। ऐसे में व्यापारियों की उन्नति तो होगी ही साथ ही भाईचारे का भी प्रेम बढ़ता नजर आएगा। पौष मास की पूर्णिमा अपने आप में ही बलिष्ठ तिथि है। इस दिन गुरु पुष्य योग भी बन रहा है यह योग वैसे भी समृद्धि कारक माना जाता है। इस योग में किया गया कोई भी कार्य स्थायित्व की प्राप्ति और समृद्धि बरसाता है। आज के दिन भूमि, भवन, वाहन , घरेलू वस्तुएं, इलेक्ट्रॉनिक, खरीदना समृद्धि कारक होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत करने के लिए माता लक्ष्मी और भगवान नारायण की पूजा करें। स्नान के बाद पीली वस्तुओं का दान करना आर्थिक पक्ष को मजबूत करेगा। वही रोग निवृत्ति के लिए जल में काले तिल मिलाकर पितरों को तर्पण करें, निर्धनों को दान करना भी रोग मुक्ति का कारक होगा।

आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2077

शाके - 1942

मास - पौष मास , शुक्ल पक्ष

दिन - गुरुवार

तिथि - पूर्णिमा तिथि

नक्षत्र - पुष्य नक्षत्र

योग - प्रीति योग

करण - बिष्ट भद्र करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

शुभ का चौघड़िया प्रातः 7:03 से 8:24 तक

चर लाभ अमृत का चौघड़िया 11:05 से मध्यान्ह 3:07 तक

शुभ अमृत चर का चौघड़िया शाम 4:27 से रात्रि 9:06 तक

राशिफल

मेष- आकस्मिक मुनाफा सट्टेबाजी के जरिए आर्थिक हालात सुद्रढ होंगे। अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए तेल से मालिश करें। अपने व्यक्तिगत भावनाएं और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बांटने का सही समय नहीं है। दफ्तर की परेशानियों को हल करने में आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। शादीशुदा जिंदगी के नजरिए से यह थोड़ा मुश्किल वक्त है। चांदी का छल्ला या कड़ा धारण करने से प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

वृषभ - जिन लोगों ने किसी अनजान शख्स की सलाह पर कही निवेश किया था, आज उन्हें उस निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है। आज आपको दूसरों की जरूरतों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। बच्चों को ज्यादा छूट देना परेशानी का कारण हो सकता है। आपको अपने साझेदारों से बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी। शादीशुदा जिंदगी आज बेहतरीन रहने वाली है। क्रीम कलर का रुमाल जेब में रखें, ऊर्जा बढ़ेगी।

मिथुन - आपकी मनोकामनाएं दुआओं के जरिए पूरी होंगी और सौभाग्य आपकी तरफ आएगा और साथ ही पिछले दिन की मेहनत भी रंग लाएगी लेकिन, व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारियों को उजागर करने से बचें। अपनी नौकरी से चिपके रहिए और दूसरों से उम्मीद मत कीजिए कि वे आकर आपकी मदद करेंगे। आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा। तनाव से बचने के लिए अपना कीमती वक्त बच्चों के साथ गुजारे। वैवाहिक स्तर अच्छा है। केले के वृक्ष को जल से सीचे, नौकरी/ बिजनेस में सफलता मिलेगी।

कर्क - अपने लिए पैसा बचाने का आपका ख्याल आज पूरा हो सकता है। सबसे बड़ा सपना आज हकीकत में बदलने की उम्मीद है लेकिन, अपने उत्साह को काबू में रखें। ज्यादा खुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। देर शाम तक आपको कहीं दूर से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आपका जीवन साथी आपको खुश करने के लिए आज काफी कोशिशें करता नजर आएगा। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय इस मंत्र को 108 बार जाप करें, नौकरी/ बिजनेस के लिए अच्छा है।

सिंह - नई गतिविधियां और मनोरंजन आपके लिए विश्राम करने में सहायक सिद्ध होंगे। आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। डाक या ई-मेल से आया कोई महत्वपूर्ण संदेश पूरे परिवार में खुशियों की लहर लाएगा। आप और आपका हमदम आज एक दूसरे की खूबसूरत भावनाओं का इजहार कर सकेंगे। (चंद्रमा की कारक) यानी माता जी की सेवा करना, उनको सम्मान देना, नौकरी/ बिजनेस के लिए लाभदायक होगा।

कन्या - ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे। परिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी। जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है। आपको अपनी क्षमताओं को शीर्ष पर पहुंचाने के लिए जरूरी कदम उठाने होंगे। रिश्तेदारों को लेकर जीवन साथी के साथ नोकझोंक हो सकती है। लाल पुष्पों की माला भगवती पर अर्पण करें। इससे पारिवारिक, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

तुला - आज आप स्वयं में अतिरिक्त ऊर्जा का अनुभव करेंगे। आसानी से पैसा इकट्ठा कर सकते हैं। लोगों को दिए पुराने कर्ज भी वापस मिल सकते हैं। या फिर किसी नई परियोजनाओं पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। गहने या घरेलू सामान खरीदने का अच्छा दिन है। वैवाहिक स्तर बेहतरीन है। चांदी की कोई वस्तु अपने पास रखना नौकरी/ बिजनेस के लिए अच्छा है।

वृश्चिक - रियल एस्टेट संबंधित निवेश आपको अच्छा खासा मुनाफा देंगे। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा समय है। संभल कर दोस्तों से बात करें क्योंकि, आज के दिन दोस्ती में दरार पड़ने की आशंका है। व्यवसाय में नए विचारों का स्वागत खुले दिमाग और तेजी के साथ करें। ऐसा करना आपके पक्ष में रहेगा। जीवनसाथी के कारण कुछ नुकसान हो सकता है। ओम भौमाय नमः इस मंत्र का कम से कम 11 बार उच्चारण करें, लाभ होगा।

धनु - इस राशि के कारोबारियों को आज अपने घर के उन सदस्यों से दूर रहना चाहिए जो आपसे पैसा मांगते हैं। और फिर लौट आते नहीं। आज आपका ऊर्जा से भरपूर जिंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आसपास के लोगों को खुश कर देगा। आज का दिन साझेदारों पर नजर बनाए रखने की जरूरत है अन्यथा, नुकसान हो सकता है। लंबे समय से कामकाज का दबाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए कठिनाई खड़ा कर सकता है। केसर का तिलक मस्तक पर लगाएं और फल गरीबों में बांटे लाभ होगा।

मकर - जिन्होंने आपका पिछला पैसा उधार का नहीं दिया उन्हें, आज उधार बिल्कुल ना दें। किसी काम की वजह से आपको झुंझलाहट महसूस होगी। काम की अधिकता के बावजूद भी आज कार्य क्षेत्र में आप में उर्जा देखी जा सकती है। आज के दिन आप काम को अलग रखकर थोड़ा आराम भी करें। आप या आपके जीवन साथी को कुछ चोट लग सकती है, इसलिए सावधान रहें। सुबह उठकर हरी घास पर नंगे पर चलें, आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।

कुम्भ - आज कोई फैसला जल्दबाजी में ना लें, खासकर अहम आर्थिक सौदों में मोलभाव करते वक्त। बढ़िया दिन है। प्रेम संबंधों में गुलाम की तरह व्यवहार ना करें। अपना रवैया ईमानदार और स्पष्ट वादी रखें। लोग आपके दृढ़ता और क्षमताओं को सरहाएंगे। बिजली कटौती या फिर किसी अन्य वजह से आप की सुबह कुछ मुश्किल भरी हो सकती है। जीवनसाथी की ओर से आपको काफी मदद मिलेगी। नारंगी रंग की कांच की बोतल में रखा पानी पीने से प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी।

मीन - आज सफलता का मंत्र यह कि उन लोगों की सलाह पर पैसा लगाएं जो मौलिक सोच रखते हो, और अनुभवी हो। घर में कुछ बदलाव आपको काफी भावुक बना सकते हैं। आज आपके बॉस आप से रूखापन से बात कर सकते हैं। घर से बाहर निकलते वक्त जीवन साथी से कुछ कहासुनी हो सकती है। क्रोध पर अंकुश रखें। मांस, मदिरा तामसिक चीजों से बिल्कुल दूर रहे अन्यथा, नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज स्नान के बाद लक्ष्मी नारायण की पूजा आर्थिक पक्ष को मजबूत करेगी। 

chat bot
आपका साथी