शहर की पहचान बनेगा बरेली हाट

स्मार्ट सिटी परियोजना से बरेली हाट और हैंडीक्राफ्ट सेंटर के निर्माण पर अंतिम मुहर लग गई है। यह प्रोजेक्ट शहर की पहचान बनेगा। इसके साथ ही हस्तशिल्पियों के हुनर में भी निखार आएगा। बरेली स्मार्ट सिटी कंपनी ने टेंडर प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी कर ली है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 05:34 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 05:34 AM (IST)
शहर की पहचान बनेगा बरेली हाट
शहर की पहचान बनेगा बरेली हाट

बरेली, जेएनएन: स्मार्ट सिटी परियोजना से बरेली हाट और हैंडीक्राफ्ट सेंटर के निर्माण पर अंतिम मुहर लग गई है। यह प्रोजेक्ट शहर की पहचान बनेगा। इसके साथ ही हस्तशिल्पियों के हुनर में भी निखार आएगा। बरेली स्मार्ट सिटी कंपनी ने टेंडर प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी कर ली है।

विकास भवन के पास जहां अर्बन हाट चल रहा है, स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत उसका विस्तार करने की योजना है। महानगरों की तर्ज पर इसे जल्द बरेली हाट के रूप में पहचाना जाएगा। वहां हस्तशिल्पियों को अपना हुनर निखारने, उत्पादों की प्रदर्शनी करने और अच्छा बाजार भी उपलब्ध कराया जाएगा। मौजूदा समय में कम स्थान होने के कारण इसे पीछे तक बढ़ाया जाना है। बरेली हाट के पीछे हैंडीक्राफ्ट प्रमोशन सेंटर बनाया जाएगा। यहां भी हस्तशिल्पियों के विकास के लिए तमाम कार्य होंगे। उनके प्रशिक्षण की भी सुविधा इस सेंटर में होगी।

बरेली स्मार्ट सिटी बोर्ड आफ डायरेक्टर्स ने बीते दिनों इस प्रोजेक्ट की टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के लिए मंजूरी दी है। करीब 158 करोड़ रुपये वाले इस प्रोजेक्ट में दो हिस्सों पर काम होगा। बरेली हाट के लिए करीब 111 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें हस्तशिल्पियों के उत्पादों के प्रदर्शन, मनोरंजन, सूचना आदि के लिए व्यवस्था की जानी है। इसके साथ ही वहां दो बिल्डिग में व्यावसायिक क्षेत्र भी तैयार किया जाना है। उसके पीछे वाले भाग में हैंडीक्राफ्ट प्रमोशन सेंटर बनाया जाएगा, जिसके लिए 47 करोड़ रुपये बजट रखा गया है।

ये सुविधाएं भी होंगी

बरेली हाट के अंदर तमाम सुविधाएं हस्तशिल्पियों और यहां आने वाले के लिए होंगी। इसके अंदर करीब 200 स्थायी दुकानें बनाई जाएंगी। हस्तशिल्पियों के लिए प्रदर्शनी लगाने के लिए अस्थायी दुकानें भी होंगी। सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए जगह होगी। रेस्टोरेंट, कैफे, फूड कोर्ट भी खोले जाएंगे। हस्तशिल्पियों के लिए शाम के शो करने की होगी व्यवस्था।

वर्जन

बरेली हाट व हैंडीक्राफ्ट प्रमोशन सेंटर के लिए बोर्ड आफ डायरेक्टर्स की मंजूरी मिल गई है। जल्द इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उसके बाद निर्माण शुरू कराया जाएगा। यह बरेली की पहचान बनकर उभरेगा।

अभिषेक आनंद, सीईओ, बरेली स्मार्ट सिटी कंपनी

chat bot
आपका साथी