बरेली में पूर्व मैनेजर ने खातों में हेराफेरी करके किया 28 लाख का गबन

भारतीय स्टेट बैंक की मीरगंज शाखा में बैंक खातों में हेराफेरी करके बैंक मैनेजर ने 28 लाख रुपये का गबन कर दिया। विभागीय आडिट में बड़ी गड़बड़ी पकड़ में आने के बाद पूर्व ब्रांच मैनेजर के खिलाफ मीरगंज थाने में एफआइआर दर्ज कराई गई है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 06:50 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 06:50 AM (IST)
बरेली में पूर्व मैनेजर ने खातों में हेराफेरी करके किया 28 लाख का गबन
बरेली में पूर्व मैनेजर ने खातों में हेराफेरी करके किया 28 लाख का गबन

बरेली, जेएनएन। भारतीय स्टेट बैंक की मीरगंज शाखा में बैंक खातों में हेराफेरी करके बैंक मैनेजर ने 28 लाख रुपये का गबन कर दिया। विभागीय आडिट में बड़ी गड़बड़ी पकड़ में आने के बाद पूर्व ब्रांच मैनेजर के खिलाफ मीरगंज थाने में एफआइआर दर्ज कराई गई है।

आरोप है कि शाखा के पूर्व मैनेजर कपिल कुमार ने तैनाती के दौरान खातों में हेराफेरी की थी। हेडऑफिस तक गड़बड़ी की शिकायतें पहुंचने के बाद विभागीय जांच बैठा दी गई। कपिल की मौजूदगी से जांच प्रभावित हो सकती थी, इसलिए उन्हें तैनाती से भी हटाया गया। आडिट टीम ने लेखा विभाग के दस्तावेजों को देखा तो कई बैंक खातों से रकम गायब मिली। आडिट में गबन की पुष्टि होने के बाद मामले की जांच वीसीडीएम डिपार्टमेंट लखनऊ के चीफ मैनेजर अनुप कुमार टंडन ने की। उन्होंने दो मार्च 2021 को जांच आख्या प्रस्तुत की।

जिसमें पूर्व ब्रांच मैनेजर द्वारा बैंक खातों में हेराफेरी कर 27,76,126.84 रुपये का गबन करना पाया गया। इसी आधार पर वर्तमान ब्रांच मैनेजर सौरभ त्रिवेदी ने पूर्व ब्रांच मैनेजर कपिल कुमार निवासी विकास नगर चंदौसी जनपद संभल व हाल निवासी सिद्धार्थ नगर टावर सर्किट हाउस क्रासिंग सिविल लाइंस बरेली के खिलाफ धोखाधड़ी कर खातों से धन आहरण करके बैंक और जनधन को नुकसान पहुंचाने की तहरीर दी। पुलिस ने सोमवार को मुकदमा दर्ज कर लिया।

बैंक मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की विवेचना शुरू की गई है। बैंक की तरफ से जांच के दस्तावेज हमें मिल चुके है। -आरएन राय, सीओ मीरगंज

chat bot
आपका साथी