Bareilly Weather Forecast News : अरब सागर से उठने वाली हवाओं से हो रही बारिश, विशेषज्ञ बोले- नौ जुलाई के बाद सक्रिय होगा मानसून

Bareilly Weather Forecast News चिलचिलाती गर्मी ने बेहाल किया हुआ है। लोगों को आसमान में इकट्ठा होते बादलों से उम्मीद है कि बरसेंगे और गर्मी का असर कम करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा। मौसम विशेषज्ञ कहते हैं

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 06 Jul 2021 10:02 AM (IST) Updated:Tue, 06 Jul 2021 10:02 AM (IST)
Bareilly Weather Forecast News : अरब सागर से उठने वाली हवाओं से हो रही बारिश, विशेषज्ञ बोले- नौ जुलाई के बाद सक्रिय होगा मानसून
Bareilly Weather Forecast News : अरब सागर से उठने वाली हवाओं से हो रही बारिश

बरेली, जेएनएन। Bareilly Weather Forecast News: चिलचिलाती गर्मी ने बेहाल किया हुआ है। लोगों को आसमान में इकट्ठा होते बादलों से उम्मीद है कि बरसेंगे और गर्मी का असर कम करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा। मौसम विशेषज्ञ कहते हैं कि अरब सागर से उठने वाली दक्षिण पश्चिम हवाओं के असर से बादल छा रहे है, कही-कही बूंदाबादी भी हो सकती है, लेकिन मानसून की बारिश नहीं है। इसलिए नौ जुलाई के बाद ही राहत मिलेगी। क्योंकि इसके बाद ही मानसून सक्रिय होगा।

सोमवार को बरेली में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री दर्ज किया गया। उमसभरी गर्मी से लोग परेशान रहे। दोपहर में सिर्फ जरूरी कामों से घर से निकले लोग ही नजर आए। सड़कें सन्नाटी रही। सुबह जल्दी लोग घरों से निकले। शाम को भी बाजारों में लोग नजर आए। लेकिन गर्मी का असर शाम ढलने के बाद भी कम नहीं हुआ। लोग परेशान होते रहे।

पंत नगर विश्वविद्यालय के प्रो. आरके सिंह के मुताबिक बरेली में नौ जुलाई के बाद ही मानसून सक्रिय होगा। इससे पहले लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है।

chat bot
आपका साथी